• हिंदी

Global Handwashing Day 2021: जानें, कब, क्यों और किस तरह से धोना चाहिए हाथ

Global Handwashing Day 2021: जानें, कब, क्यों और किस तरह से धोना चाहिए हाथ
''ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे'' का मुख्य उद्देश्य है लोगों को अपने हाथों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना। © Shutterstock

15 अक्टूबर को पूरी दुनिया ''ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे'' (Global Handwashing Day 2019) सेलिब्रेट करती है। हर साल इस खास दिन का कोई ना कोई थीम होता है। इस बार का थीम है "सभी के लिए स्वच्छ हाथ" (Clean Hands for All)।

Written by Anshumala |Updated : October 15, 2021 12:00 PM IST

Global Handwashing Day 2021 : आज यानी 15 अक्टूबर को पूरी दुनिया ''ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे'' Global Handwashing Day 2021 (GH Day 2021) सेलिब्रेट करती है। हर साल इस खास दिन का कोई ना कोई थीम होता है। इस बार का थीम है "सभी के लिए स्वच्छ हाथ" (Clean Hands for All)। इस वर्ष का थीम सतत और संपूर्ण विकास के एजेंडे पर आधारित है, ताकि कोई भी व्यक्ति पीछे ना रह जाए। अक्सर, हम अपने बच्चों को सिखाते हैं कि खाना खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ साफ कर लेना चाहिए, पर कितने ही वयस्क और पेरेंट्स खुद इस बात को भूल जाते हैं। हेल्दी रहने के लिए हाथों का साफ-सुथरा होना बेहद जरूरी है ना सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि सभी वयस्कों और बुजुर्गों के लिए भी। (Global Handwashing Day 2021 In Hindi)

क्यों जरूरी है हाथ साफ करना ?

''ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे'' (Global Handwashing Day 2021) का मुख्य उद्देश्य है लोगों को अपने हाथों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना। इससे आप कई तरह के संक्रामक बीमारियों से बचे रह सकते हैं। अपने बच्चों को हैंड वॉशिंग के बारे में कम उम्र से बताना शुरू कर देना चाहिए, ताकि वह किसी भी इंफेक्शन से बचे रहें। हाथों की साफ-सफाई की शुरुआत घर से ही करनी चाहिए। और जब बड़े घर से इस हेल्दी हाइजीन हैबिट की शुरुआत करते हैं, तो बच्चे भी इसका अनुसरण करते हैं। ''ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे'' पर जानें, हाथों को धोने का सही तरीका का क्या है ?

ग्लोबल हैंड वाशिंग डे : घर पर बनाएं ये केमिकल फ्री हैंड सेनिटाइजर

Also Read

More News

कब साफ करें हाथ (When should one wash hands)

  • जब आप खाना खाने वाले हों और खाना खाने के बाद।
  • कोई भी किचन का काम करते समय खासकर भोजन पकाते समय।
  • फल और सब्जियों को काटने और खाने से पहले।
  • घर में यदि आपके कोई बीमार व्यक्ति है और उसकी देखभाल कर रहे हैं, तो हाथों को जरूर डेटॉल साबुन या मेडिकेटेड सोप से धोएं।
  • घाव साफ करने के बाद।
  • आंखों में कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से पहले भी हाथ साफ कर लेना जरूरी है।

कब जरूर धोएं हाथ (when and how to wash hands)

  • भोजन बनाने के बाद। मांस-मछली साफ करने के बाद।
  • घर का कचरा, पालतू जानवर, पशु का चारा छूने के बाद।
  • शौचालय से आने के बाद और बच्चे का डायपर बदलने के बाद।
  • नाक साफ करने, खांसने-छींकने के बाद।
  • बाहर से आने के बाद।

हाथों को साफ करने का सही तरीका (right way of washing hands)

1 हाथ हमेशा मेडिकेटेड साबुन से ही साफ (how to wash hand) करें। हाथ कम से कम 20 सेकेंड तक धोना चाहिए, तभी इसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया मरते हैं। हाथों को पानी से गीला करें। साबुन लगाने के बाद लगभग 20 सेकंड तक हाथों के नाखूनों, हथेलियों के सभी पोर्स, कोने को अच्छी तरह से रगड़ें। कलाई, उंगलियों के बीच, नाखूनों के नीचे अच्छी तरह से साबुन लगाकर रगड़ें। अब पानी से हाथों को धो लें। हाथों को गंदे तौलिए से ना पोछें फिर हाथ साफ करने का फायदा नहीं रह जाएगा। हमेशा साफ तौलिये का ही यूज करें। प्रत्येक दो दिन पर तौलिए को साफ करें।

2 अल्‍कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइजर भी बेहतर ऑप्शन है पानी की जगह। सैनिटाइजर में 60 प्रतिशत अल्कोहल होना चाहिए। हथेली पर सैनिटाइजर लगाकर हथेलियों को गीला करें। अब हाथों को रगड़ें। हाथ ड्राई हो जाने के बाद रगड़ना बंद कर दें।

बच्‍चों को भी सिखाएं हाथ साफ करने का सही तरीका

1 घर के बड़े करेंगे हाथों की साफ-सफाई का ध्यान, तो बच्चे भी देखकर (hand washing tips for kids) ऐसा जरूर करेंगे। बाहर से घर आते हैं, तो खुद भी हाथ साफ करें और बच्चे को भी बोलें। स्कूल से आए, तो बिना हाथों को अच्छी तरह से खाने के लिए ना दें।

2 उन्हें हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करें। हाथ नहीं धोने से क्या नुकसान होते हैं, उससे संबंधित वीडियोज दिखाएं, किताबें पढ़ाएं। उन्हें खुद से हाथ धोना सिखाएं। उन्हें बताएं कि कम से कम 20 सेकंड तक तो हाथ धोना ही है वरना हाथों में मौजूद कीटाणु नहीं मरेंगे और पेट में जाकर कई रोगों का कारण बन जाएंगे।

2 अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइजर बच्चों के लिए ठीक है, लेकिन अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइजर का उपयोग करते समय हमेशा बच्‍चों की निगरानी करें। बच्‍चे के मुंह में ना जाए, इसका ध्यान रखें। बोतल को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

Most Common Digestive Problems In Women: महिलाओं में सबसे कॉमन हैं हाजमे से जुड़ी ये 3 समस्याएं, राहत पाने के लिए करें ये उपाय

Home Remedies For Arthritis : घुटनों के दर्द से हैं परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों से हो सकती है आपकी मुश्किल आसान, ऐसे करें इस्तेमाल

Covid-19 से लेकर TB को हरा चुके हैं महानायक अमिताभ बच्चन, खुद को स्वस्थ रखने के लिए रोज़ करते हैं ये काम