
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : May 11, 2025 9:02 AM IST
Mother's Day Gift: मां घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखती हैं। बच्चों और परिवार वाले लोगों को खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं। लेकिन अपनी सेहत और खुशी को अनदेखा कर देती हैं। ज्यादातर माएं अपनी सेहत को प्रायोरिटी नहीं देती हैं। इसकी वजह से वे कई बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। ऐसे में मदर्स डे एक ऐसा मौका है, जिसमें आप अपनी मां की सेहत को महत्व दे सकते हैं। लोग मदर्स डे पर कई तरह के तोहफे देते हैं। आप अपनी मां को सेहत से जुड़े तोहफे दे सकते हैं। आप अपनी मां का हेल्थ चेकअप करवा सकते हैं। इससे आप अपनी मां को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। आप आज मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के जरूरी हेल्थ चेकअप करवा सकते हैं।
मदर्स डे पर अपनी मां का कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट जरूर करवाएं। सीबीसी टेस्ट में रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स खून के अलग-अलग सेल्स को मापती है और सेहत के लिए बारे में जानकारी देता है। सीबीसी टेस्ट से खून की कमी और एनीमिया जैसी समस्याओं का भी पता चल जाता है। इसलिए साल में एक बार हर साल अपनी मां का सीबीसी टेस्ट जरूर करवाएं।
थायराइड एक आम समस्या है, जो महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। थकान, वजन में बदलाव और मूड स्विंग्स थायराइड के लक्षण हो सकते हैं। आपको अपनी मां का हर मदर्स डे पर थायराइड फंक्शन टेस्ट जरूर करवाना चाहए। इससे आप अपनी मां को कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा सकते हैं।
बढ़ती उम्र में शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। यह शरीर के कई कार्यों के लिए जरूरी होता है। विटामिन-डी की कमी से व्यक्ति को थकान, कमजोरी और बोन डिसऑर्डर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए एक बार विटामिन डी की जांच जरूर करवाएं।
डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिजीज है। इससे आजकल अधिकतर लोग जूझ रहे हैं। बढ़ती उम्र में डायबिटीज रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आपको ब्लड शुगर लेवल का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। अगर ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो यह प्री-डायबिटीज का संकेत हो सकता है।