अदरक की चाय पीने के हैं नुकसान भी, ​जानिए कितने कप के बाद शुरु होती है परेशानी

Ginger Tea Side Effects: अदरक की चाय सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन कई बार अदरक की चाय नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं इससे क्या क्या परेशानियां होती हैं

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated : September 16, 2024 3:40 PM IST

Ginger Tea Side Effects: अदरक वाली चाय मिल जाए तो मजा ही आ जाए, ऐसा कहते हुए आपने कई लोगों को सुना होगा। ठंड के दिनों में तो इसकी अलग ही डिमांड होती है और अदरक सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। लेकिन अदरक की चाय सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है, ये बात शायद आपको नहीं पता होगा। इसके अधिक सेवन से कई समस्याएं हो सकती हैं। यदि आपका बीपी लो (Low Blood Pressure) रहता है तो यह आपके लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि अदरक की चाय ब्लड प्रेशर लेवल को तेजी से घटाने का काम कर सकती है जो एक गम्भीर स्थिति है। आइए जानते हैं कि अदरक की चाय पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं। (Side Effects Ginger Tea In Hindi)

अदरक की चाय पीने के नुकसान - (Ginger Tea Disadvantages)

अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन आप दिन में कई बार अदरक की चाय पीते हैं, तो यह आप के लिए नुकसानदेह हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि अदरक वाली चाय पीना स्वास्थ्य के लिए क्यों नुकसान हो सकती है-

पेट में बन सकती है गैस - Gas Problem

किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदेह होती है, ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। यह कहावत अदरक वाली चाय पर एकदम सटीक बैठती है। यदि आप दिनभर में एक से दो कप अदरक वाली चाय पीते हैं तो इससे आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा। लेकिन जब आप दिन में कई बार अदरकवाली चाय पीते हैं तो इससे पेट में गैस (Gas) और ऐंठन की समस्या (Cramps in stomach) हो सकती है। जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं होती हैं उन्हें अदरक वाली चाय नहीं पीनी चाहिए।

खून को पतला कर देता है - Thins The Blood

अदरक खून को पतला करता है। ऐसे में यदि आपको हॉर्ट से संबंधित कोई समस्या है या खून पतला करने के लिए दवा खा रहे हैं, तो अदरक वाली चाय न पीएं। यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है।

ब्लड प्रेशर हो जाता है लो - Lowers Blood Pressure

अदरक की चाय ब्लड प्रेशर के स्तर को कम कर देती है। ऐसे में यदि आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो अदरक की चाय का सेवन न करें। लेकिन आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अदरक की चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

प्रेगनेंसी में न पीएं- Do Not Drink Ginger Tea During Pregnancy

गर्भवती महिलाओं को अदरक की चाय अधिक नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है, इससे पेट में गर्मी हो सकती है और गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में अधिक अदरक की चाय पीने से गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान हो सकता है।

हो सकती है एलर्जी - Allergy Problem

यदि आपको एलर्जिक रिएक्शन्स की समस्या है, तो अदरक की चाय पीने से बचना चाहिए। एलर्जी की समस्या से परेशान लोगों को अदरक की चाय पीने से स्किन में खुजली, रैशेज और सूजन जैसी कई समस्याएं बढ़ सकती है।

डायरिया - Diarrhea

बहुत अधिक अदरक वाली चाय पीने से डायरिया हो सकता है। डायरिया में लगातार होने वाले दस्त की वजह से शरीर में कमजोरी आ सकती है। हालांकि गर्मियों में इसका खतरा अधिक रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source