
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 4, 2018 3:49 PM IST
खांसी से छुटकारा दिलाने वाले दादी-नानी के नुस्खों में अदरक की खास जगह है। © Shutterstock
अदरक हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारी खांसी का भी इलाज करती है। जी हां, खांसी से छुटकारा दिलाने वाले दादी-नानी द्वारा इस्तेमाल किए गए नुस्खों में अदरक की खास जगह है। इसलिए अगली बार जब आपको एलर्जी हो या लगातार खांसी परेशान करे तो गोली खाने या कफ सिरप पीने की बजाय यह झटपट और आसान तैयार होनेवाला घरेलू नुस्खा ट्राई कीजिए। क्या आप जानते हैं कि अदरक खाने से प्रेगनेंसी में उल्टियां नहीं होती।
अदरक श्वसन अंगों को सिकुड़ने से रोकता है। यह बलगम के निर्माण को आसान बनाता है जिससे खांसी सूखी नहीं रहती। अदरक में एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं जो गले और श्वसन नली से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है, और आपको खांसी से आराम मिलता है। इसी तरह अदरक में मौजूद जिंजरोल्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भी आपकी समस्या को दूर करने में सहायता करते हैं। यही नहीं अदरक अपने ऐन्टीहिस्टमीन तत्वों के कारण नाक और श्वसन नली में होनेवाली एलर्जी को भी रोकता है और अस्थमा-ब्रांगकाइटिस जैसे बीमारियों से आपको बचाता है। इसमें नमक मिलाने से एक दवा के तौर पर इसकी क्षमता बढ़ जाती है। नमक बलगम बनाने वाले अंगों पर असर करता है और बैक्टेरिया पनपने नहीं देता।
अदरक इस्तेमाल करने के तरीके-