गिलोय (Giloy) का बेल आपने अपने आस-पास जरूर देखा होगा लेकिन इसके बारे में जानकारी ना होने के कारण इसे पहचान नहीं पाए होंगे। अक्सर लोग गिलोय का बेल (Giloy) अपने घरों को सजाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसकी पत्तियां पान के आकर की होती हैं। गिलोय (Giloy) के बेल का हर एक पार्ट सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसकी पत्त‍ियों में कैल्शि‍यम प्रोटीन फॉस्फोरस पर्याप्त रूप में पाया जाता है। इसके साथ ही इसकी शाखाओं में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है। कई बीमारियों को ठीक करने के लिए गिलोय का इस्तेमाल किया जाता है।