
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 14, 2020 10:12 AM IST
गिलोय के फायदे और नुकसान के बारे में जानें यहां सबकुछ। © Shutterstock
गिलोय (Giloy) बेल जंगल-झाड़ियों में अधिक मिलती है। इसे आयुर्वेदिक औषधि के रूप में खूब इस्तेमाल किया जाता है। खासकर, डेंगू (Dengue) होने पर लोग इसे खूब इस्तेमाल करते हैं। गिलोय की पत्तियों का रंग डार्क हरा होता है। गिलोय से कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है, इसलिए गिलोय सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Giloy benefits in hindi) है, लेकिन फायदेमंद होने के साथ ही गिलोय के कुछ नुकसान भी होते (Giloy Side effects in hindi) हैं।
गिलोय कब खाना चाहिए, गिलोय खाने का तरीका, फायदे और नुकसान
गिलोय में एंटी-पायरेटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑर्थरिटिक और एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं जैसे पाचन से संबंधित समस्याएं, इंफ्लेमेशन या सूजन, रक्त शोधन (blood purification) और दर्द आदि से छुटकारा दिलाता है। यह एक बेहद ही उपयुक्त प्राकृतिक उपचार है। गिलोय में डेंगू (Dengue), स्वाइन फ्लू (Swine flu) आदि के लक्षणों को भी कम करने के गुण मौजूद होते हैं।
डेंगू बुखार होने पर शरीर में प्लेटलेट्स काउंट काफी नीचे चला जाता है, जो सही नहीं है। ऐसे में गिलोय का सत, गोली या इसका काढ़ा पीने से धीरे-धीरे प्लेटलेट्स काउंट में इजाफा होने लगता है। साथ ही यह गठिया रोग (Arthritis) में भी फायदेमंद होता है। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए भी गिलोय का इस्तेमाल किया जा सकता है।
एंटी-फंगल और एंटी वायरल गुण होने के कारण गिलोय शरीर में मौजूद खून को साफ करने का काम करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है। गिलोय का रस पीने से खून की कमी दूर होगी।
तेजी से वजन घटाता है गिलोय का रस, जानें अन्य सेहत लाभ
कुछ लोगों को हाथ-पैरों जलन या फिर झुनझुनी की समस्या बहुत होती है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो गिलोय का जूस पिएं। गिलोय की पत्तियों को पीसकर इसे तलवों और हथेलियों पर लगाएं। तलवा गर्म नहीं रहेगा और जलन भी कम होगी।
प्रेग्नेंट हैं या फिर अपने शिशु को अपना दूध पिलाती हैं, तो गिलोय का सेवन (giloy side effects in pregnancy) आपको नुकसान पहुंचा सकता है। सर्जरी से डिलीवरी हुई है, तो भी इसका सेवन ना करें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इससे आपका ब्लड शुगर प्रभावित हो सकता है। सर्जरी का घाव सूखने में समय लग सकता है। सर्जरी से पहले और बाद में कुछ सप्ताह के लिए गिलोय के सेवन से बचें।
फायदे ही नहीं, गिलोय के नुकसान भी जानना है जरूरी
पेट से संबंधित समस्याओं में भी गिलोय की पत्तियों से बने जूस को पीने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अपच बढ़ाता है। अपच के कारण पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो सकती है।
गिलोय ब्लड शुगर (Giloy effects Blood sugar level) लेवल को बढ़ा सकता है। यदि आपको डायबिटीज है, तो गिलोय का सेवन ना करें। लो ब्लड शुगर लेवल हो या फिर हाई, गिलोय बिना डॉक्टर से पूछे ना करें इस्तेमाल वरना आपको दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है।