Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Ghar Par Sugar Test Kaise Kare: आज के समय में लगभग हर घर में डायबिटीज के मरीज मौजूद है। बड़े-बुजुर्ग तो इससे अछूता हैं ही नहीं। डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी परेशानी है, जो कि पीड़ित के जीवन का काफी ज्यादा प्रभावित करती है। उसके खान-पान से लेकर रहने- जीने तक। ऐसे में पीड़ित पल-पल ब्लड शुगर टेस्ट कर अपनी सेहत का मुआयना करता रहता है। यह डायबिटीज की पहचान और नियंत्रण के लिए एक अहम जांच है। लेकिन क्या आप सच में सही तरह से अपने ब्लड शुगर की जांच कर रहे हैं? विशेषज्ञों का कहना है कि घर पर ब्लड शुगर की जांच करते वक्त कई बार लोग कुछ सामान्य गलतियां कर देते हैं, जिससे रिपोर्ट में गलत रीडिंग आ सकती है। इसका असर इलाज और दवा की मात्रा पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं ऐसी 4 प्रमुख गलतियों के बारे में, जो ब्लड शुगर टेस्ट के नतीजों को प्रभावित करती हैं।
अगर आप ब्लड शुगर टेस्ट से पहले चाय, कॉफी, दूध या जूस भी पी लेते हैं, तो आपका शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिस कारण आपकी रिपोर्ट गलत आती है और आपको व डॉक्टर को आपकी सही स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। इसलिए जब भी आप ब्लड शुगर की जांच करवाएं तो कम से कम 8 से 10 घंटे तक कुछ न खाएं।
(और पढ़ें - ब्लड शुगर कंट्रोल कैसे करें)
वहीं कई बार मरीज टेस्ट से ठीक पहले इंसुलिन ले लेते हैं या शुगर की दवा खा लेते हैं। इस कारण ब्लड शुगर अस्थायी रूप से कम हो जाता है, जो कि आपकी सही स्थिति नहीं दर्शाता है। ऐसा होना आपको मुश्किल में डाल सकता है। इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार तय करें कि टेस्ट से पहले दवा या इंसुलिन कब लेनी है।
(और पढ़ें - डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं)
क्या आप जानते हैं कि तनाव और नींद की कमी दोनों ही शरीर में हार्मोनल बदलाव लाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप टेस्ट से एक रात पहले ठीक से नींद नहीं लें या मानसिक दबाव में रहे, तो रिपोर्ट सामान्य से अधिक आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप टेस्ट से पहले खुद को रिलैक्स रखें और पर्याप्त नींद लें।
टेस्ट से ठीक पहले भारी व्यायाम या ज्यादा चलना-फिरना आपके ब्लड शुगर अस्थायी कर देता है। फिर जब आप टेस्ट करवाते हैं तो आपकी रिपोर्ट सामान्य आती है, जो कि आपकी सही स्थिति नहीं बताती। ऐसे में आप टेस्ट से कम से कम 8 घंटे पहले तक कोई भारी शारीरिक गतिविधि से बचें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।