Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जीभ का सफेद होना और लाल आंखे पेट में कीड़े होने का है संकेत

पेट में कीड़े हो तो कद्दू की सब्जी भी उपयोगी रहती है। एक सप्ताह तक खाली पेट ही कद्दू के आठ-दस बीज खाएं।

जीभ का सफेद होना और लाल आंखे पेट में कीड़े होने का है संकेत
पेट में कीड़े होने के कारण और घरेलू उपचार। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : August 25, 2022 6:12 PM IST

कई बार अचानक ही पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। डॉक्टर से मिलने के बाद पता चलता है कि पेट में कीड़े हैं। ये कीड़े ज्यादातर बच्चों के पेट में पाए जाते हैं। पेट में कीडे पड़ना एक आम बात है। इसमें पाचन संबंधी विकार जैसे भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना और कमजोरी होने लगती है। जब कीड़ों के लार्वे फेफड़े तक पहुंच जाते हैं, तो दमा रोग भी हो सकता है। बच्चों द्वारा मिट्टी खाने, दूषित भोजन खाने, गंदे कपड़े पहनने, शरीर की उचित सफाई न करने, बाहर का दूषित खाना खाने, मांस-मछली, गुड़, दही, सिरका आदि अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में कीड़े हो जाते हैं।

पेट में कीड़े के लक्षण

  • जीभ सफेद और आंखे लाल हो जाती हैं।
  • होंठ सफेद, गालों पर धब्बे और शरीर में सूजन आदि के लक्षण दिखाई देते हैं।
  • गुदाद्वार तथा उसके आस-पास की त्वचा पर खुजली होती है।
  • मल में खून आना और उल्टी होना।

पेट में तीन प्रकार के कीड़े होते हैं

इनमें से फीता कृमि और हुक वार्म अधिक पीड़ादायक होते हैं। यदि सही प्रकार से इलाज न किया जाए तो अन्य प्रकार की गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं।

घरेलू उपचार

  • पेट के कीड़ों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है- स्वच्छता। खाने-पीने से पहले अच्छी तरह से हाथ धोना, ढ़ककर रखें भोजन, सड़क किनारे मिलने वाले कटे फलों से दूर ही रहना चाहिए।
  • आधा चम्मच हल्दी लेकर तवे पर सूखी भून लें। फिर इसे रात को सोते समय पानी से लें।
  • छाछ में नमक तथा काली मिर्च का चूर्ण डालकर चार दिन तक पिएं।
  • लहसुन की चटनी बनाकर उसमें थोड़ा सेंधा नमक डालकर सुबह-शाम चाटें। आराम मिलेगा।
  • दही में शहद मिलाकर तीन-चार दिन तक सुबह-शाम खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
  • एक चम्मच करेले का रस लेकर गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
  • दो चम्मच अनार का जूस रोजाना लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
  • अजवाइन के सत्व की चार-पांच बूंदे पानी में डालकर सेवन करें।
  • बच्चों को आधा चम्मच प्याज का रस दो- तीन दिन तक पिलाने से काफी लाभ होता है।

आयुर्वेदिक उपचार

1. नीम की कोपलों को कुचलकर इसका एक चम्मच रस निकाल लें। इसमें शहद मिलाकर चाटें। इससे पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाते हैं।

Also Read

More News

2. नीम को पत्तियों को सुखाकर पीस लें और दो चुटकी चूर्ण शहद के साथ सेवन करें।

3. करेले के पत्तों का जूस निकाल कर उसे गुनगुने पानी के साथ पिलाएं।

4. यदि आपको यह रोग सता रहा हो तो रोजाना सुबह खाली पेट ही टमाटर को आधा काटकर उस पर थोड़ी-सी हल्दी और सेंधा नमक लगाकर खिलाने से काफी लाभ होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. पेट में कीड़े हो तो कद्दू की सब्जी भी उपयोगी रहती है। एक सप्ताह तक खाली पेट ही कद्दू के आठ-दस बीज खाएं।

About the Author

... Read More