लॉकडाउन में पेट की समस्या से हो गए हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स

जायकेदार भोजन करने की आदत की वजह से पेट खराब होने लगता है। ऐसे लोगों को उबकाई, बदहजमी, पेट दर्द, पेट फूलना, गैस, सूजन, ऐंठन जैसी समस्याएं घेर लेती हैं। ऐसे में पेट हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने पेट को तंदुरुस्त रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 26, 2020 12:57 PM IST

Stomach Problems During Lockdown: लॉकडाउन ने सभी का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके कारण सभी अपने घरों में कैद हैं। अगर आप अपने परिवार के साथ रहते हैं, तो आपको जायकेदार खाना-पीना तो मिल ही जाता होगा। घर पर बैठे-बैठे इन जायकेदार भोजन के सेवन से पेट की समस्या जरूर (Stomach Problems During Lockdown) बढ़ गई होगी। लॉकडाउन के कारण कोई भी फिजिकल एक्टविटी ना होने की वजह से सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ने लगा है। खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं खूब हो रही हैं।

जायकेदार भोजन खाने की आदत की वजह से पेट खराब होने लगता है। ऐसे लोगों को उबकाई, बदहजमी, पेट दर्द, पेट फूलना, गैस, सूजन, ऐंठन जैसी समस्याएं घेर लेती हैं। हम आपको कुछ ऐसे उपाय (Remedy for Stomach Problem) बता रहे हैं, जिससे आप अपने पेट को स्वस्थ रख सकते हैं।

पेट की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपचार

धूम्रपान का सेवन बंद कर दें (Avoid Smoking)

यदि आपको पेट फूलने की समस्या होती है, तो धूम्रपान का त्याग करें। इसके साथ ही जंकफूड खाना भी छोड़ दें। इससे आपकी आधी समस्या दूर हो जाएगी। धूम्रपान के बदले आप कुछ ऐसी चीजें अपने डेली रुटीन में शामिल करें, जिससे पेट की समस्या से निजात पा सकते हैं।

नियमित रूप से करें एक्सरसाइज (Exercise Regularly)

इन दिनों हर कोई अपने घरों में कैद है। ऐसे में आप अपने इस समय का सदुपयोग करें। रोजाना अपने ऑफिस वर्क से कुछ समय निकालकर एक्सरसाइज करें। अगर आप नियमित रूप से मॉर्निंग में एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपका पूरा दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। रोजाना एक्सरसाइज करने से ना सिर्फ पेट की समस्या से छुटकारा मिलता है, बल्कि इससे आप फ्रेश भी फील करते हैं।

नींबू पानी का करें सेवन (Drink Lemon Water)

खाना खाने के 15 से 20 मिनट पहले रोजाना गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं। नींबू पानी के सेवन से गैस्ट्रिक एसिड संतुलित होता है। इससे आंतों में गैस नहीं बनती है। पेट फूलने की समस्या का ये एक रामबाण इलाज है।

अदरक की चाय (Ginger Tea)

रोजाना सुबह उठते ही आप चाय का सेवन तो जरूर करते होंगे। इसमें अगर आप अदरक मिला दें, तो पेट की सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। अदरक से पेट में ऐंठन की समस्या दूर होती है। इससे गैस से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आप अन्य तरह से भी अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लौंग का करें प्रयोग (Use Cloves)

पेट की किसी भी समस्या के लिए लौंग काफी फायदेमंद माना जाता है। लौंग के तेल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह एक बहुत ही उपयोगी हर्ब है। खाने के बाद और खाने से पहले आप नियमित रूप से लौंग का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सावधान! गुड़ खाने से बढ़ सकता है आपका वजन, जानें इसके और भी 6 साइड इफेक्ट

कोरोना के उपचार के लिए अश्वगंधा का होगा क्लीनिकल ट्रायल, जानें इसके कई फायदे

डायबिटीज से लेकर कई गंभीर बीमारियों के लिए अचूक दवा है गिलोय, जानें इसके कई फायदे

Home Remedies for Liver: कोरोना वायरस से लिवर होता है खराब, इन घरेलू नुस्खों से रखें ख्याल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source