इन घरेलू नुस्खों द्वारा खांसी से पाएं छुटकारा

खांसी पित्त और कफ के बिगड़ने से होती है। कई बार सांस नलिकाओं में धूल, प्रदूषण युक्त हवा इत्यादि जाने से भी हो जाती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 24, 2018 8:47 AM IST

खांसी एक ऐसी समस्या है जिससे आए दिन कोई न कोई परेशान रहता है। अच्छी बात ये है कि खांसी का इलाज हमारे किचन में मौजूद चीजों से आसानी से संभव है। बदलते मौसम में खांसी होना आम समस्या है। खांसी पित्त और कफ के बिगड़ने से होती है। कई बार सांस नलिकाओं में धूल, प्रदूषण युक्त हवा इत्यादि जाने से भी हो जाती है। कुछ लोगों में फेफड़ों में संक्रमण के कारण खांसी होती है। यदि आपकी भी खांसी आपका पीछा नहीं छोड़ रही है, तो किसी कफ सिरप या दवाई खाने की बजाय किचन में मौजूद चीजों के सेवन से भी इससे राहत पा सकते हैं। जानें, उन घरेलू उपायों के बारे में जो खांसी से राहत दे सकते हैं। टाइफॉइड बुखार के 5 आसान घरेलू नुस्खे, आप भी जरूर करें ट्राई

शहद

शहद खांसी में सबसे ज्यादा आराम देता है। इसमें डेक्सट्रोमेथॉर्फन होता है, जो म्यूकस मेम्ब्रेन के बहाव को सुचारू रखता है। इससे खांसी से आराम मिलने लगता है। रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद जरूर खाएं। ज्यादा खांसी हो तो दिन में दो से तीन बार शहद खाएं। आप चाहें तो शहद वाली चाय भी पी सकते हैं।

अदरक

अदरक में पोषक तत्व और बॉयोएक्टिव तत्व होते हैं जो बहुत सी बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेशन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो खांसी को ठीक करने में मदद करते हैं। यह फेफड़ों में मौजूद बलगम को कम करता है। इससे खांसी से आराम मिलता है। अदरक को नमक के साथ कच्चा खाएं या फिर इसे कद्दूकस कर लें। इसमें एक चम्मच शहद मिला लें और उसे खाएं। लाभ होगा।  जानें, कौन से हैं वे 5 अचूक घरेलू नुस्खे, जो करेंगे मलेरिया का उपचार

हल्दी

हल्दी बहुत सी बीमारियों में काम आती है, खांसी उनमें से एक है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो खांसी को खत्म करने में सहायक होते हैं। खांसी होने पर आप हल्दी को गर्म दूध में मिला कर पी सकते है, इसके अलावा शहद में हल्दी मिला कर इसका सेवन कर सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों से दूर करें गले की खराश

मुलेठी की चाय

मुलेठी भी खांसी में काफी असरकारक है। मुलेठी एक प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट है जो खांसी को कम करती है। इसके सेवन के लिए एक कप गर्म पानी में थोड़ी सी मुलेठी की जड़ों को डाले और पानी को 10 से 15 तक गर्म करने के बाद पी लें। दिन में तकरीबन दो कप मुलेठी की जड़ों से बनी चाय जरुर पियें।

नमक-पानी से गरारे

गर्म पानी में हल्का नमक मिलाकर गरारे करने से भी ख़ासी से आराम मिलता है। गर्म पानी गले के उन हिस्सों को आराम देता है जिनमें ख़ासी की वजह से सूजन हो जाती है और दर्द होना शुरू हो जाता है। गर्म पानी के गरारे करने से सूजन में कमी आती है और दर्द भी कम होता है। एक लीटर पानी में एक छोटा चम्मच नमक मिलाएं और 10 से 15 सेकेंड तक गरारे करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source