जानें, कपूर और घी 5 मिनट में कैसे दिलाएगा सिरदर्द से छुटाकार

सिर दर्द हो तो कपूर पीसकर उसमें देसी घी मिला लें। इस पेस्ट को माथे पर रगड़ें। इससे कुछ देर में सिर दर्द से आराम मिल जाएगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 22, 2018 12:40 AM IST

जब भी लोगों को सिरदर्द होता है तो या तो वे सिरदर्द की दवा खा लेते हैं या आराम करते हैं। फिर भी आराम नहीं मिलता तो बाम लगाते हैं, कड़क चाय पीते हैं या घर के किसी सदस्य से सिर दबाने के कहते हैं। हो सकता है आप भी इन सभी तरीकों को ट्राई करते होंगे। क्या आप जानते हैं कि ये तीनों तरीके सिर्फ स्थायी रूप से सिरदर्द का इलाज करते हैं? सिरदर्द का स्थायी रूप से इलाज इन तीनों में से किसी से भी नहीं हो पाता और आप दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में क्या किया जाए कि आपका सिरदर्द तुरंत छूमंतर हो जाए?

इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं हैं इन 7 तरह के सिरदर्द से परेशान

आजमाएं यह अनोखा तरीका

हम आपको बता रहे हैं एक बहुत ही आसान और कारगर तरीका। इसे आजमाते ही सिर्फ दो से पांच मिनट के अंदर आपको फर्क नजर आने लगेगा। इतना ही नहीं आप इससे अन्य समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं, जिनके कारण सिरदर्द होता है जैसे नींद न पूरा होना, साइनस, माइग्रेन और डिहाइड्रेशन।

कई बार सिरदर्द इतना अधिक हो जाता है कि मरीज का जी मचलने लगता है और उसे उल्टी महसूस होने लगती है। कई तो सिरदर्द के कारण रोने भी लगते हैं। सिर दर्द के लिए कई सारी दवाइयां आती हैं जिनके काई सारे साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में दवा लेना नुकसानदायक हो सकता है। इस नए कारगर नुस्खे को आजमाएं और सिरदर्द को केवल पांच मिनट में छूमंतर करें।

kapur and ghee will cure headache1 कपूर में घी मिलाकर सिर पर लगाने से लाभ होता है। © Shutterstock

आपको चाहिए ये चीजें

कपूर

देसी घी

ऐसे करें इस्तेमाल

जब सिर दर्द हो तो कपूर पीसकर उसमें देसी घी मिला लें। इस पेस्ट को माथे पर रगड़ें। इससे कुछ देर में सिर दर्द से आराम मिलता है। देसी घी और कपूर की सुगंध से पित्त और गैस की समस्या भी ठीक होती है, जिससे जी मचलना बंद हो जाता है। कपूर ठंडा होता है इसलिए इसका लेप माथे पर लगाने से पसीना निकलने लगता है और दिमाग की चेतना शांत होती है। इस पेस्ट से खून का संचार अच्छी तरह से होता है। इन कारणों से सिर दर्द में आराम मिलता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source