Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Test For Bone Pain After 30: गलत खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव के कारण आजकल कई लोगों को 30 की उम्र से पहले ही हड्डियों में दर्द होने लगता है, जिसमें जोड़ों में दर्द एक आम समस्या है। साथ ही, जो लोग ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, उन्हें गर्दन और पीठ की हड्डियों में दर्द की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में, इसे बिल्कुल हल्के में ना लें। अगर आपको हड्डियों में दर्द के कारण बहुत ज्यादा तकलीफ होती है और यह दर्द भविष्य में एक बीमारी का रूप ना ले ले तो इसके लिए आपको समय पर ही कुछ ब्लड टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए। ब्लड टेस्ट करवाने से कम से कम आप यह तो जान जाएंगे कि आपके शरीर में ऐसे कौन से पोषक तत्वों की कमी है, जिनके कारण आपको हड्डियों में दर्द अक्सर बना रहता है। आइए, जानते हैं कि अगर आपको हड्डियों में दर्द हो रहा है, तो आपको कौन से टेस्ट कराने चाहिए?
इस टेस्ट को डुअल-एनर्जी एक्स-रे एब्सॉर्पियोमेट्री (DEXA) स्कैन भी कहा जाता है। यह टेस्ट हड्डियों की मजबूती और डेंसिटी को मापता है। आपको बता दें, इस टेस्ट के जरिये हड्डियों में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स की मात्रा को मापा जाता है। ऐसे में अगर आपको बहुत दिनों से हड्डियों में दर्द बना हुआ है, तो आपको बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट या DEXA टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए।
हड्डियों में दर्द विटामिन-डी की कमी के कारण भी होता है। अधिकतर लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है, जिसके कारण उन्हें हमेशा हड्डियों में दर्द बना रहता है। ऐसे में अगर आपको भी हड्डियों में दर्द हो रहा है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर आप विटामिन डी टेस्ट करवा सकते हैं और विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सही न्यूट्रिशन वह सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्लड में कैल्शियम की कमी होने के कारण भी हड्डियों में दर्द होता है। ऐसे में अगर आपकी मांसपेशियों में बहुत दिनों से दर्द हो रहा है, तो बिना वक्त को जाया किए एक कैल्शियम टेस्ट जरूर करवा लें। इससे यह जानने में मदद मिलेगी कि आपके ब्लड में कितनी कैल्शियम की कमी है।
गठिया की स्थिति में व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जिससे उसे हमेशा हड्डियों में दर्द और शरीर में सूजन बनी रहती है। अगर आपको भी हड्डियों में दर्द के साथ-साथ शरीर में सूजन की समस्या भी हो रही है, तो तुरंत एक यूरिक लेवल टेस्ट जरूर करवा लें। इससे डॉक्टर को यह जानने में मदद मिलेगी कि आपके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर कितना बढ़ गया है या नहीं।
हड्डियों में दर्द होने पर आप फास्फेट और मैग्नीशियम टेस्ट भी करवा सकते हैं। आपको बता दें, हड्डियों के लिए फास्फेट और मैग्नीशियम बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए इनके कमी होने पर भी हड्डियों में दर्द बना रहता है। ऐसे में हड्डियों में दर्द होने पर आपको यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए और शरीर में फास्फेट और मैग्नीशियम की कमी होने पर सही सप्लीमेंट और पोषक तत्व की मदद से इन्हें पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।