
Also Read
Medically Verified By: Dr. Sumit Aggarwal
गलत तरीके से भाप लेने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
भाप लो, नाक खुल जाएगी। सर्दी होते ही घर में सबसे पहले यही सलाह मिलती है। दादी भी यही कहती हैं, डॉक्टर भी यही बोलते हैं। पर क्या आप स्टीम सही तरीके से ले रहे हैं? गरम पानी की बाल्टी लेकर तौलिया डालकर 10 मिनट बैठ जाना ही स्टीम नहीं है। गलत तरीके से ली गई स्टीम फायदा कम और नुकसान ज्यादा कर सकती है। पूरे देश में इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है और सर्दी- जुकाम की समस्या आम हो चुकी है तब हम आपको बताने जा रहे हैं स्टीम लेने का सही तरीका क्या है? ताकि मुश्किल परेशानियों से बचा जा सके और सर्दी- जुकाम से जल्दी राहत भी मिले।
फरीदाबाद के सेक्टर- 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुमित अग्रवाल बताते हैं कि सर्दी-जुकाम में हमारी नाक, गले और साइनस की अंदर वाली लाइनिंग सूज जाती है। बलगम गाढ़ा हो जाता है। इसी वजह से नाक बंद, सिर भारी और सांस लेने में दिक्कत होती है। गर्म पानी का भाप बलगम को पतला करके उसे बाहर निकालने में मदद करती है। Cochrane Review के अनुसार, नजले-जुकाम में गरम नम हवा लेने से 2-3 दिन तक नाक बंद और सर्दी के लक्षणों में थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि भाप लेना सर्दी- जुकाम का इलाज नहीं है, पर हां इसके लक्षणों को जरूर कम कर सकता है।
स्टीम लेने से नाक सही तरीके से खुल जाती है।
डॉ. सुमित बताते हैं कि बाजार में स्टीमर मिलते हैं, पर घर की बाल्टी से भी काम हो जाएगा। बस आपको स्टीम लेने का तरीका सही होना चाहिए।
पारंपरिक तरीके से भाप लेने से ज्यादा आसान और सुविधाजनक होता है बाजार में मिलने वाला इलैक्ट्रिक स्टीमर।
सर्दी- जुकाम की स्थिति में स्टीम लेने के बाद इसका असर 30 मिनट तक रहता है। इसलिए स्टीम लेने के बाद कुछ खास चीजें की जाए तो आपकी परेशानी कम हो सकती है।
डॉ. सुमित अग्रवाल कहते हैं कि याद रखिए, स्टीम वायरस को नहीं मारेगी। जुकाम अपने 5-7 दिन में खुद ठीक होगा। पर उन 7 दिनों को आसान स्टीम बना सकती है।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा के मरीजों को स्टीम लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।