Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

General Physician और Internal Medicine एक्सपर्ट में क्या अंतर है? सिर दर्द या बुखार आने पर किसे दिखाएं?

General Medicine vs Internal Medicine: हर व्यक्ति को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि जनरल फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट में क्या अंतर होता है और सिर दर्द या बुखार जैसी मामूली सी बीमारी में कौन से डॉक्टर से मिलना चाहिए।

General Physician और Internal Medicine एक्सपर्ट में क्या अंतर है? सिर दर्द या बुखार आने पर किसे दिखाएं?
VerifiedVERIFIED By: Dr. Sanjay Gupta

Written by Ashu Kumar Das |Updated : January 13, 2026 11:41 AM IST

General Medicine vs Internal Medicine: आज के समय में जब भी हम बीमार होते हैं, सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही होता है कि General Physician को दिखाएं या Internal Medicine Specialist को? कई लोग इन दोनों को एक ही मान लेते हैं, जबकि दोनों के काम, इलाज का तरीका और एक्सपर्टीज पूरी तरह से अलग होती हैं।

तो चलिए देर किस बात की है दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. संजय गुप्ता से जानते हैं जनरल फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट में क्या अंतर होता है और आपको कौन सी बीमारी में किस डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Also Read

More News

General Physician कौन होता है?

डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि General Physician ऐसा डॉक्टर होता है जो आम बीमारियों (Common Diseases) का इलाज करता है। भारत में मौजूद सभी जनरल फिजिशियन ने MBBS (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery) की पढ़ाई की होती है।

General Physician कौन सी बीमारी का इलाज करते हैं?

  • बुखार, सर्दी-खांसी
  • वायरल इंफेक्शन
  • सिरदर्द, बदन दर्द
  • पेट दर्द, गैस, एसिडिटी
  • हल्का ब्लड प्रेशर
  • सामान्य डायबिटीज
  • एलर्जी
  • छोटी-मोटी चोटें

इन बीमारियों का इलाज जनरल फिजिशियन द्वारा किया जाता है। जब जनरल फिजिशियन इन बीमारियों का इलाज पूरी तरह से नहीं कर पाते हैं या मरीज की स्थिति बुरी हो जाती है तब मरीज को उस बीमारी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास ट्रांसफर किया जाता है।

Internal Medicine Specialist कौन होते हैं?

डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि Internal Medicine Specialist, जिसे आम भाषा में Physician Specialist भी कहा जाता है, वह डॉक्टर होता है जो किसी गंभीर बीमारी, पुरानी या अंदरूनी बीमारियों का इलाज किया होता है। Internal Medicine Specialist MBBS के बाद MD (Doctor of Medicine - Internal Medicine) कुल मिलाकर 8- 9 साल की मेडिकल ट्रेनिंग पूरे करते हैं।

Internal Medicine Specialist कौन सी बीमारी का इलाज करते हैं?

  • डायबिटीज
  • दिल से जुड़ी बीमारी
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • किडनी की बीमारी
  • थायराइड
  • ऑटोइम्यून डिजीज
  • लंबे समय से चल रही बीमारियां
  • एक साथ कई बीमारियां हो

इन बीमारियों का इलाज Internal Medicine Specialist द्वारा किया जाता है। Internal Medicine Specialist बीमारी का जड़ से पता लगाते हैं और फिर मरीज का इलाज करते हैं।

General Physician और Internal Medicine Specialist के बीच अंतर

प्वाइंट्सGeneral PhysicianInternal Medicine Specialist
एजुकेशनMBBSMBBS + MD
एक्सपीरियंससामान्य बीमारियांजटिल और पुरानी बीमारियां
इलाज का स्तरनॉर्मल और बेसिकएडवांस
मरीजसभी उम्रज्यादातर बुजुर्ग
बीमारी की गहराईसतहीगहराई से जांच

किस बीमारी में General Physician के पास जाएं?

अगर आपको नीचे दी बीमारियां हैं, तो आप इस स्थिति में जनरल फिजिशियन डॉक्टर से मिल सकते हैं।

  1. 1 से 3 दिन तक बुखार
  2. सर्दी और जुकाम की समस्या
  3. वायरल फीवर
  4. सिर दर्द
  5. हल्का पेट दर्द
  6. शारीरिक कमजोरी
  7. एलर्जी
  8. पहली बार ब्लड प्रेशर चेक करवाना हो
  9. मंथली रूटीन हेल्थ चेकअप कराने के लिए
  10. प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण नजर आने पर

किस बीमारी में Internal Medicine Specialist के पास जाना चाहिए?

अगर आपको नीचे दी बीमारियां हैं, तो आप इस स्थिति में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट से बात करनी चाहिए।

  1. लंबे समय से डायबिटीज
  2. बार-बार ब्लड प्रेशर का बढ़ना
  3. सांस की पुरानी समस्या
  4. किसी इंफेक्शन का बार-बार होना
  5. किडनी फेल्योर
  6. लिवर सिरोसिस
  7. थायराइड डिसऑर्डर
  8. बिना किसी कारण वजन कम होना
  9. हार्ट और ब्लड प्रेशर की बीमारी हो
  10. डायबिटीज के साथ थायराइड हो

Internal Medicine डॉक्टर दवाओं का बैलेंस और लॉन्ग-टर्म मैनेजमेंट करता है।

Highlights

  • जनरल फिजिशियन बेसिक डॉक्टर होता है।
  • Internal Medicine डॉक्टर गंभीर बीमारी का इलाज करते हैं।
  • बुखार और सर्दी होने पर जनरल फिजिशियन से मिलना चाहिए।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source