Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
GERD Symptoms : सीने में जलन और खट्टी डकार की परेशानी होने पर अक्सर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय तक इस परेशानी को नजरअंदाज करते हैं, तो यह आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए खट्टी डकार की परेशानी को नजरअंदाज करने से बचें। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या होगा, तो आपको बता दें कि अगर आपको लंबे समय से खट्टी डकार की परेशानी महसूस हो रही है तो यह गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज का लक्षण (GERD Symptoms) हो सकता है। इसकी वजह से सीने में दर्द और जलन भी महसूस होता है। आइए विस्तार से जानते हैं गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज ( Gastroesophageal reflux disease ) के लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के उपाय-
गर्ड एक ऐसी बीमारी है, जिसके होने का कारण गलत खानपान और लाइफस्टाइल होता है। मुख्य रूप से जो व्यक्ति बाहर का खाना अधिक खाते हैं, तला-भुना, तेल मसाला जैसी चीजों का अधिक सेवन करते हैं, उन्हें इस तरह की परेशानी अधिक होती है। इसके अलावा चाय, कॉफी, एल्कोहल इत्यादि के कारण गर्ड की परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से सीने में जलन की भी शिकायत होती है। वहीं, कुछ अन्य कारणों से भी गर्ड होने की संभावना अधिक है, जैसे-
अगर आपको सीने में जलन या फिर खट्टी डकार हो रही है, तो केला खाएं। केला खाने से आपको काफी हद तक समस्या से आराम मिलेगा। दरअसल, केले में प्रकृति रूप से एसिडिक नहीं होती है, इससे आपको एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी6, फाइबर और पोटैशियम की अधिकता होती है, जो सीवने में जलन और खट्टी डकार की परेशानी दूर कर सकता है।
इसके अलावा अगर आपको खट्टी डकार की परेशानी अधिक होती है, जो टमाटर, कॉफी, प्याज, लहसुन, खराब जैसी चीजों से दूरी बनाकर रहें। इस तरह की चीजें गर्ड की परेशानी को बढ़ावा देती हैं।
साथ ही आपको गर्ड की समस्या से बचाव के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत होती है। इसके लिए नियमित रूप से कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज करें। साथ ही खाने के बाद कुछ मिनटों के लिए जरूर टहलें।
गर्ड की परेशानी होना आज के समय में काफी कॉमन है। अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।