... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 21, 2017 10:06 AM IST
अधिकतर रोमांटिक रिश्तों में, दुर्व्यवहार का एक भयानक रूप भी शामिल होता है जिसके गंभीर परिणाम होते हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति खुद अपनी ही याददाश्त, सोच और विवेक पर सवाल उठाने लगता है। जी हां! इससे आप आप खुद को पागल भी मान सकते हैं। खुद पर शक एक ऐसे स्तर पर पहुंच जाता है जहां आप वास्तविकता से दूर हो सकते हैं। दुर्व्यवहार करनेवाला व्यक्ति लगातार इनकार करता रहता है, आपको ग़लत तरीके से गुमराह किया जाएगा और बार-बार आपको एहसास कराया जाएगा कि गलती आपकी है। शोषण करनेवाला व्यक्ति पीड़ित व्यक्ति को विचलित करने के लिए झूठ बोलने और झूठ का सहारा लेने का काम करता है ताकि उसकी सोच को अस्थिर किया जा सके। इन गैसलाईटिंग रणनीति का ज्यादातर इस्तेमाल सोशियोपैथ और नार्सीसिस्ट द्वारा किया जाता है। हालांकि, गैसलाईटिंग केवल रोमांटिक रिश्तों तक ही सीमित नहीं है, यह आपके ऑफिस, माता-पिता के रिश्तों और अन्य संबंधों में भी हो सकती है।
कोई किसी को गैसलाइट क्यों करता है?
इस विषय पर गहराई से छानबीन करने पर आपको महसूस होगा कि इसमें एक बड़ी भूमिका आत्मविश्वास की भी है। किसी रिश्ते में बुरा व्यवहार करनेवाले व्यक्ति का अंतिम पीड़ित व्यक्ति को उनके हर विकल्प और हर फैसले पर गुमराह करना है और उनके विवेक पर संदेह करना है। इन सबकी वजह से वह पीड़ित व्यक्ति अपना शोषण करनेवाले व्यक्ति पर ज़्यादा निर्भर हो जाएगा।
आप निशाने पर हैं-ऐसे पता करें?
मनोचिकित्सक संघनायक मेश्राम के अनुसार आप किसी के निशाने पर हैं या आपको गैसलाइट किया जा रहा है, इस बात का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ज्यादातर समय पीड़ित व्यक्ति समझ ही नहीं पाता कि उसके साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। हालांकि, उन्होंने कुछ संकेत बताए जिनपर ध्यान देकर आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपका साथी, आपके रिश्तेदार, आपका साथी या कोई और आपके दिमाग से खेलने की कोशिश कर रहा है:
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images.