पीठ में होने वाला दर्द हो सकता है गैस का कारण, जानें पहचान करने का सही तरीका और इलाज

Back pain from gas: बहुत ही कम लोग जानते हैं कि गैस के कारण भी पीठ में दर्द हो सकता है। कुछ स्थितियों जब ज्यादा गैस बन रही हो तो इसके कारण पीठ के ऊपरी हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 16, 2023 7:23 PM IST

Back pain causes: पीठ में दर्द होना आमतौर पर अत्यधिक थकान होने का संकेत होता है। आपको भी कभी न कभी पीठ में दर्द की समस्या हुई होती है। खासतौर पर वे लोग जो दिनभर ऑफिस डेस्क पर काम करते हैं, उन्हें अक्सर पीठ में दर्द की समस्या होने लगती है। इसके अलावा सही डाइट न होने के कारण भी पीठ में दर्द समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि डाइट के माध्यम से हमें पर्याप्त पोषण मिल नहीं पाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि गैस के कारण भी पीठ में दर्द हो सकता है। गैस के कारण आमतौर पर पेट में दर्द होता है, लेकिन कुछ स्थितियों जब ज्यादा गैस बन रही हो तो इसके कारण पीठ के ऊपरी हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकता है। यदि आपकी पीठ में भी अक्सर दर्द होता है, तो आपके लिए भी यह पता लगाना जरूरी है कि आखिर वह किस कारण से हो रहा है। चलिए जानते हैं पीठ में दर्द के कारण की पहचान कैसे करें।

गैस के कारण पीठ में दर्द (Back pain caused by gas)

यदि गैस के कारण पीठ में दर्द हो रहा है, तो उसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन हम आपको कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो यह संकेत देते हैं कि पीठ का दर्द गैस के कारण हो रहा है -

1. अचानक से पीठ में दर्द

यदि आपको अचानक से पीठ में दर्द हो रहा है, तो हो सकता है यह गैस का दर्द हो। ऐसा इसलिए क्योंकि गैस के कारण होने वाला पीठ का दर्द आमतौर पर अचानक से उठता है और थोड़ी देर बाद फिर से ठीक हो जाता है। यह दर्द दिन में कई बार उठने लगता है।

2. पीठ दर्द के साथ पेट दर्द

यदि पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द के साथ पेट के ऊपरी हिस्से यानी छाती के ठीक नीचे भी दर्द हो रहा है, तो भी यह गैस का दर्द हो सकता है। जब गैस बढ़ जाती है, तो पेट और पीठ दोनों में एक साथ दर्द होने लगता है। यह भी बात नोट करना जरूरी है कि पीठ के ऊपरी हिस्से में होने वाला दर्द ही गैस का दर्द है।

3. पाचन से जुड़ी समस्याएं

पाचन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं और ये समस्याएं बढ़ने पर गैस की दिक्कत होने लगती है। यदि आपको कुछ दिन से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं और अब पीठ में दर्द होने लगा है, तो हो सकता है यह गैस के कारण ही हुआ हो।

गैस के कारण पीठ में दर्द का इलाज (Back pain treatment caused by gas)

यदि यह सुनिश्चित हो गया है कि गैस के कारण पीठ में दर्द हो रहा है, तो इसका इलाज करने के लिए गैस का इलाज करना जरूरी है। गैस की समस्या का इलाज निम्न तरीके से किया जा सकता है -

1. थोड़ा वॉकिंग करें

यदि आपको गैस की परेशानी हो रही है, तो थोड़ा बहुत वॉकिंग करने से आपको काफी राहत मिल सकती है। बढ़ती गैस समस्या को थोड़ा बहुत वॉकिंग करके कंट्रोल किया जा सकता है। जिन लोगों को अक्सर गैस की समस्या रहती है, उन्हें नियमित रूप से वॉकिंग करनेकी आदत डाल लेनी चाहिए।

2. पेट पर मसाज करें

गैस की समस्या से जल्द से जल्द राहत पाने के लिए पेट पर मसाज भी किया जा सकता है। गैस किसी अनुभवी व्यक्ति से कराएं। इस तकनीक का इस्तेमाल लगातार एक हफ्ते तक करें और ऐसा करने से गैस की समस्या के कारण होने वाला पीठ का दर्द भी ठीक हो जाता है।

3. गैस रिलिव प्रोडक्ट्स लें

गैस से तुरंत छुटकारा दिलाने वाले कई अलग-अलग प्रोडक्ट मार्केट में मिल जाते हैं। पाउडर, सिरप और टेबलेट आदि आजकल मार्केट में उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से गैस की समस्या का इलाज किया जा सकता है। हालांकि, दि एक या दो दिन के अंदर आराम न मिल पाए तो डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source