Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heart attack symptoms most common symptoms: हार्ट के कारण होने वाला सीने का दर्द और गैस के कारण होने वाला सीने का दर्द आपस में काफी मिलता-जुलता होता है और इसलिए कई बार गैस के दर्द के कारण ही लोग डर जाते हैं। ऐसा ही इसके विपरीत होता देखा गया है, जो कई बार और ज्यादा गंभीर व जटिल स्थिति को पैदा कर देता है। कई बार हार्ट के कारण होने वाले दर्द को भी लोग गैस का दर्द समझ लेते हैं और गैस कम करने वाली दवाएं खाकर दर्द के ठीक होने के इंतजार करने लगते हैं, जिससे कई बार हार्ट अटैक आ जाता है। ऐसे में हार्ट अटैक से पहले आने वाले गैस जैसे दर्द की सही पहचान करना जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो गैस के कारण होने वाले दर्द की तरह की दिखाई देते हैं लेकिन वास्तव में हार्ट अटैक से पहले होने वाला दर्द हो सकते हैं, जो इस प्रकार है।
सीने में भारीपन आमतौर पर तभी होता है, जब आपकी पाचन क्रिया ठीक से काम नहीं कर पाती है और पेट में गैस बन जाती है। लेकिन यह लक्षण हार्ट अटैक से पहले का भी हो सकता है, जिससे कई बार लोग आम गैस का लक्षण समझकर इग्नोर कर देते हैं।
हार्ट अटैक आने से ठीक पहले कुछ लोगों को सांस फूलना या सांस लेने में दिक्कत आने जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। जबकि ऐसे ही लक्षण गैस के कारण भी आम हो जाते हैं। क्योंकि पेट में ज्यादा गैस बनने के कारण प्रेशर बन जाता है और ऐसा महसूस होता है जैसे कि सांस नहीं आ रहा है।
कई बार ज्यादा गैस बनने के कारण सिर चकराने लगता है, जिससे आम बोलचाल की भाषा में सिर में गैस चढ़ना भी कहा जाता है। लेकिन यही लक्षण हार्ट अटैक से पहले का भी हो सकते हैं, क्योंकि हार्ट अटैक से पहले जब हार्ट के काम करने की क्षमता कम होने लगती है तो मस्तिष्क में ब्लड सप्लाई कम होने लगती है और ऐसे लक्षण महसूस होने लगते हैं।
पेट में दर्द होना बहुत ही आम लक्षण है, जो ज्यादातर मामलों में गैस का दर्द ही होता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता क्योंकि हार्ट अटैक से ठीक पहले कुछ लोगों को अपच के लक्षण अचानक से होने लगते हैं जिससे पेट में दर्द होने लगता है। लेकिन ऐसी स्थिति में भी इसे आम गैस का लक्षण समझकर इग्नोर कर दिया जाता है।
खट्टी डकार आना अपच का प्रमुख लक्षण है और इसलिए ज्यादातर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को अचानक से खट्टी डकार आने लगी हैं, तो यह भी संभव है कि हार्ट से जुड़ी किसी समस्या के कारण खट्टी डकार आने लगी हो। इसलिए खासतौर पर हार्ट के मरीजों को ये लक्षण इग्नोर नहीं करने चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।