Advertisement

इन 5 आदतों की वजह से होती है गैस की परेशानी, तुरंत बदलें इन्हें

Gas Causing Habits in Hindi : अगर आपको अक्‍सर गैस और पेट में ब्‍लोट‍िंग की श‍िकायत रहती है तो इसके ल‍िए अपने खानपान के साथ कुछ आदतों को भी बदलने की जरूरत है।

Written By Vandana Bharti
Updated : October 23, 2024 8:31 PM IST

5 Mistakes that cause gas and bloating : गैस होना सामान्‍य बात है, लेक‍िन गैस की वजह से पेट में अगर दर्द और सूजन रहने लगे, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। हो सकता है क‍ि आपको इसके ल‍िए डॉक्‍टर से भी मुलाकात करनी पडे। गैस की समस्‍या भले ही आपको देखने में छोटी लगती है, लेक‍िन यह बडी परेशान‍ियों का सबब बन सकती है। इसके कारण आपके पेट और कमर का आकार बढ सकता है। और भी कई द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। गैस होने की मुख्‍य वजहों में खानपान की गडबडी भी शुमार है। गोभी से लेकर पकौडे और समोसे तक की लत इसके ल‍िए ज‍िम्‍मेदार हो सकते हैं। पर स‍िर्फ खानपान ही गैस की मूल वजह नहीं है। इसके पीछे आपकी आदतें भी ज‍िम्‍मेदार हो सकती हैं। हो सकता है क‍ि आपको इनके बारे में पता भी न हो। तो आइये जानते हैं क‍ि कौन सी आदतें ( Mistakes that cause gas and bloating) आपको गैस की बीमारी का श‍िकार बना सकती हैं, ज‍िनसे आपको तुरंत दूरी बना लेनी चाह‍िए ।

इन आदतों से बनती है गैस | Habits That Cause Gas

धूम्रपान करना

धूम्रपान की वजह से कैंसर से लेकर टीबी तक की बीमारी हो सकती है। लेक‍िन क्‍या आपको पता है क‍ि स‍िगरेट या बीडी आद‍ि पीने से गैस की परेशानी भी बढ जाती है। दरअसल, जब आप स्मोकिंग करते हैं तो आपके पेट में बाहर की हवा जाने लगती है जिससे पेट में सूजन (bloating causes) आ जाता है और पाचन भी बिगड़ता है। इसल‍िए स्‍मोक‍िंग से तुरंत दूरी बना लें।

Advertisement

हर समय बैठे रहना

अगर लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो पेट में गैस बन सकती है। ज्यादातर ऑफिस में बैठे रहने वाले लोगों को यह दिक्कत रहती है। दरअसल, ऑफ‍िस में बार-बार सीट से उठने की आदत को सीन‍ियर्स अच्‍छी नजर से नहीं देखते। इसल‍िए आप अक्‍सर घंटों सीट पर गुजार देते हैं। इससे बचने के ल‍िए रोजाना वॉकिंग (Benefits of Walking) या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने की आदत डालें।

चुइंगम खाना

अगर आपको चुइंगम खाने की आदत है तो इसकी वजह से भी आपको गैस की परेशानी का सामना करना पड सकता है। चुइंगम खाने के दौरान पेट में हवा भर जाती है जिससे पेट फूलने लगता है और दर्द होना शुरू हो जाता है। इसल‍िए अगर आपको चुइंगम खाने की आदत है तो उसे तुरंत बदलें।

Advertisement

स्‍ट्रॉ से पानी या जूस पीना

अगर आप स्ट्रॉ से पानी या जूस पीते हैं तो ये भी गैस की वजह बन सकता है। अगर आप बोतल से बिना मुंह लगाए, ऊपर से पानी पीते हैं तो इससे भी पेट में हवा भर सकती है. इससे पेट फूलने की दिक्कत हो जाती है. इसल‍िए हमेशा गिलास से मुंह लगाकर पानी पिएं।

गैस बनाने वाली चीजें खाना

ब्रोकोली, पत्तागोभी, बींस और गोभी जैसी चीजें गैस बनाती हैं। इनका सेवन कम करें। अगर आपको दूध (Milk) या दूध से बनी चीजों को पचाने में द‍िक्‍कत आती है तो उससे भी दूरी बना लें। यहां तक क‍ि आर्टिफिशियल स्वीटनर्स वाली चीजों से भी ब्लोटिंग हो जाती है। इसल‍िए इनसे भी दूर रहें।

About the Author

... Read More