गर्मियों में इन 5 कारणों से होने लगते हैं डार्क सर्कल्स, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Dark circles kyon bantne hian: गर्मियों का मौसम स्किन के लिए भी बहु सी समस्याएं लेकर आता है और जिनमें डार्क सर्कल्स भी एक है, इस लेख में बताएंगे गर्मियों में किन 5 कारणों से डार्क सर्कल्स तेजी से बनने लगते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 25, 2025 3:53 PM IST

Causes of dark circles in summer in hindi: गर्मियों का मौसम जहां एक तरफ ऊर्जा से भरपूर होता है, वहीं दूसरी तरफ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी साथ लाता है। इन्हीं में से एक है आंखों के नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल्स। असल में डार्क सर्कल आंखों के नीचे त्वचा के गहरे रंग के धब्बे होते हैं, जो चेहरे को थका हुआ, बीमार या उम्रदराज दिखा सकते हैं। यह समस्या आमतौर पर तब होती है, जब आंखों के नीचे की त्वचा पतली हो जाती है या वहां की रक्त नलिकाएं अधिक स्पष्ट दिखने लगती हैं। आमतौर पर लोग इन्हें नींद की कमी से जोड़ते हैं, लेकिन गर्मियों में डार्क सर्कल्स के पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना आपकी खूबसूरती को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं गर्मियों में डार्क सर्कल्स होने के 5 प्रमुख कारणों के बारे में।

1. पानी की कमी (Dehydration)

गर्मियों में शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है। ऐसे में गर्मियों में अधिक पसीना आने और पर्याप्त पानी न पीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे त्वचा रूखी और थकी हुई दिखने लगती है, खासकर आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा पर इसका असर ज्यादा नजर आता है और वह डार्क दिखने लगते हैं।

2. तेज धूप और यूवी किरणें (Strong sunlight and UV rays)

गर्मियों में सीधी धूप में अधिक समय तक रहने से आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। सूर्य की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा की प्राकृतिक रंगत को बिगाड़ सकती हैं, जिससे डार्क सर्कल्स अधिक गहरे और स्पष्ट नजर आने लगते हैं। इससे चेहरा थका हुआ दिखता है।

3. नींद की अनियमितता (Irregular sleep)

गर्मियों में दिन लंबे और रातें छोटी होने के कारण नींद का समय अक्सर प्रभावित होता है। जब शरीर को पूरी नींद नहीं मिलती, तो आंखों के नीचे की त्वचा पर थकान साफ नजर आती है। इससे डार्क सर्कल्स बनने लगते हैं और चेहरा मुरझाया हुआ दिखता है।

4. एलर्जी या धूल-मिट्टी (Dust and other allergens)

गर्मियों में धूल, पराग कण और एलर्जी के कारण आंखों में जलन या खुजली होना आम है। ऐसे में लोग अक्सर आंखें रगड़ते हैं, जिससे वहां की नाजुक त्वचा पर दबाव पड़ता है। यह त्वचा को काला कर सकता है और डार्क सर्कल्स की समस्या बढ़ सकती है। यह डार्क सर्कल्स बनने का एक प्रमुख कारण हो सकता है।

5. स्क्रीन टाइम का बढ़ना (Increased screen time)

गर्मी की छुट्टियों में बच्चे और युवा अधिक समय मोबाइल, टीवी या लैपटॉप पर बिताते हैं। स्क्रीन का लगातार उपयोग आंखों पर दबाव डालता है, जिससे थकावट बढ़ती है। इस तनाव के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स बनने लगते हैं और चेहरा थका हुआ दिखने लगता है।

क्या करें (What to do)

आंखों के आसपास एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को ठंडक और नमी मिलती है, जिससे डार्क सर्कल्स कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, ठंडी चीजों जैसे ठंडे चम्मच, खीरे के टुकड़े या आइस पैक से हल्की सिकाई करने से सूजन और काली त्वचा में आराम मिल सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source