Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Causes of Neck swelling in Hindi: अक्सर हम अपनी गर्दन की अनदेखी कर देते हैं, जब तक कि वह कोई समस्या न दिखाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी गर्दन में स्थित थायराइड ग्रंथि आपके पूरे शरीर के लिए कितनी महत्वपूर्ण है? यह ग्रंथि मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा स्तर, पाचन क्रिया और यहां तक कि मूड को भी नियंत्रित करती है। आज के समय में थायराइड से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन अधिकतर लोग इसे तब तक पहचान नहीं पाते जब तक कि लक्षण गंभीर न हो जाएं। गर्दन में सूजन थायराइड विकार का एक सूक्ष्म लेकिन महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। आयुर्वेद इस मामले में गहरा दृष्टिकोण प्रदान करता है और शरीर के शुरुआती संकेतों को पहचानने पर जोर देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि थायराइड की समस्या की पहचान के लिए आपको हमेशा लैब टेस्ट की जरूरत नहीं होती, घर पर खुद जांच कर आप शुरुआती संकेत पहचान सकते हैं, जिसके बारे में बचा रहे हैं विश्व प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य और लेखक डॉ. प्रताप चौहान, संस्थापक एवं निदेशक, जीवा आयुर्वेद।
सबसे पहले एक आईने के सामने सीधे खड़े हो जाएं और एक गिलास पानी अपने पास रखें। आईने में गर्दन के निचले हिस्से को ध्यान से देखें। अब पानी का एक घूंट लें, सिर को थोड़ा पीछे झुकाएं और निगलें। निगलते समय अपनी गर्दन पर नजर रखें।
- गर्दन के सामने, खासकर गले के निचले हिस्से में कोई गांठ या उभार दिखना।
- गले के बीच में, एडम्स एप्पल के पास असमानता या सूजन का नजर आना।
- होना या गले में दबाव का एहसास होना।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर या विशेषज्ञ से संपर्क करें।
आयुर्वेद में शरीर की सूक्ष्म चेतना और जागरूकता को बहुत महत्व दिया गया है। थायराइड में सूजन कफ या वात दोष के असंतुलन का संकेत हो सकती है। यदि समय रहते इसका पता चल जाए तो इसे प्राकृतिक तरीकों से संतुलित किया जा सकता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ त्वचा की बनावट, आवाज की गुणवत्ता और आंखों की चमक जैसे संकेतों से भी शरीर के गहरे असंतुलन को समझते हैं। इस तरह की आत्म-जांच से आप अपने शरीर के साथ जुड़े रह सकते हैं और गंभीर समस्या होने से पहले सतर्क हो सकते हैं।
आपका शरीर तब से संकेत देना शुरू कर देता है, जब समस्या बहुत छोटी होती है। गर्दन में सूजन एक मामूली समस्या लग सकती है, लेकिन यह थायराइड की गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है। आयुर्वेद हमें सिखाता है कि इन छोटे-छोटे संकेतों को ध्यान से सुनें और समय रहते उचित कदम उठाए, ताकि बाद में समस्या बड़ी न हो। यह छोटा सा प्रयास आपको वर्षों तक बेहतर स्वास्थ्य और जीवन संतुलन देने में मदद कर सकता है। अपनी गर्दन के संकेतों को समझें, शरीर की आवाज सुनें और समय पर सही देखभाल करें। क्योंकि आपकी सेहत आपकी जिम्मेदारी है। (और पढ़ें - प्रेग्नेंसी में नॉर्मल थायराइड कितना होना चाहिए?)
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।