
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 23, 2020 9:39 PM IST
गणेश चतुर्थी पर जरूर खाएं बप्पा का फेवरेट मोदक, होंगे सेहत को 7 लाभ। © wikimedia commons
Benefits of Modak in Hindi: गणेश चतुर्थी 2020 (Ganesh chaturthi 2020) की पूजा महाराष्ट्र के साथ ही देश की कई राज्यों में लोग बहुत ही धूमधाम और श्रद्धा से मनाते हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग अपने घरों में बप्पा की मूर्ति विराजित करते हैं। गणेश जी की पूजा में मोदक लड्डू (Modak Laddu) का विशेष महत्व है। गणेश चतुर्थी पर्व मोदक के बिना अधूरा है। भगवान गणेश का पसंदीदा माना जाता है मोदक। यह मिठाई स्वाद और सेहत दोनों में ही कमाल होती है।
मोदक न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ (Modak Benefits) भी कई हैं। इसके फायदों के बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में भी बताया है। उन्होंने विस्तार से बताया है कि मोदक में डाली जाने वाली सामग्री किसी के स्वास्थ्य को कैसे बढ़ावा देती है। चावल का आटा, घी, नारियल, गुड, ड्राई फ्रूट्स से तैयार मोदक के सेवन से सेहत पर कई लाभ होते हैं। वजन कम करना है, तो भी आप मोदक को अपनी वेट लॉस डायट प्लान (Weight loss diet plan) में शामिल कर सकते हैं। जानिए, मोदक लड्डू के फायदे (Benefits of Modak in hindi)...
गैस और कब्ज की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। आपको भी कब्ज (Constipation) से अक्सर दो-चार होना पड़ता है, तो अपनी डाइट में मोदक लड्डू शामिल (Modak gives relief from Constipation) करें। पेट की सफाई करने में भी मोदक लाभदायक होता है। दिवेकर के अनुसार, मोदक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला घी आंतों के श्लेष्म की परत (intestinal mucus) को दोबारा बनाने और विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है।
मोदक में नारियल को भरावन में डाला जाता है। नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) होते हैं, जो हृदय को सुरक्षित रखते हैं। रक्तचाप के स्तर (Blood pressure level) को नियंत्रण में रखते हैं।
रूजुता दिवेकर ने उल्लेख किया है कि नारियल के साथ ही इसमें भरावन के लिए इस्तेमाल होने वाले सूखे मेवों में प्लांट स्टेरोल होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर (good cholesterol levels) को बढ़ाने में मदद करते हैं।
मोदक में मध्यम से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। मधुमेह रोगी इसका सेवन कर सकते हैं। यह स्थिर रक्त शर्करा (Blood sugar) प्रतिक्रिया के लिए फायदेमंद (Health Benefits of Modak in hindi) है।
मोदक में एंटी-एजिंग मिश्रण होता है, जो थायरॉयड ग्रंथियों को हेल्दी (Modak khane ke fayde) रखता है। थायरॉएड होने पर भी आप मोदक का सेवन कर सकते हैं।
मोदक वजन घटाने (Modak for weight loss) को भी बढ़ावा देता है। इस पारंपरिक मिठाई में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और गुड फैट अधिक। मोदक मिठाई के सेवन से शरीर में दृढ़ता और मन में स्थिरता आती है।
घी में पाया जाने वाला ब्यूटिरिक एसिड (butyric acid) शरीर के प्रत्येक ऊतक में सूजन (inflammation) को कम करने के लिए एक बेहतरीन चिकित्सा है। खासकर, जोड़ों में होने वाली समस्या, दर्द को कम करता है मोदक।
गणेश चतुर्थी का व्रत कर रहे हैं तो खाएं ये चीजें, वजन रहेगा कंट्रोल, दिन भर मिलेगी एनर्जी