... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 11, 2020 12:23 PM IST
कोरोनाकाल में आपके घर में होना चाहिए ये 4 गैजेट्स, तभी परिवार और आप रह सकेंगे सेफ
Gadgets for Corona time : दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अबतक करीब 2 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 8 लाख से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक और चिकित्सक वैक्सीन और दवाइयों की खोज में जुटे हुए हैं। कोरोनावायरस की वजह से भारत समेत दुनियाभर के कई देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। ऐसे में लॉकडाउन को खत्म करने का काम जारी है और कुछ सेवाओं को सामान्य रूप से पुन: शुरू करने की अनुमति दी जा रही है, ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी हो (Gadgets for Corona time) गया है।
कोरोनावायरस छूने से फैलने वाली बीमारी है, इसलिए इसके रोकने के लिए सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत ही जरूरी हो गया है। इसके साथ ही ऐसे वक्त में आपको अपने पास कुछ ऐसे गैजेट्स रखने चाहिए, जो इस मुश्किल दौर में आपके काम आ सके। इससे आप खुद को सुरक्षित महसूस (Gadgets for Corona time) करेंगे।
अब धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य करने के लिए, दुकाने खुल रही हैं। घरों में भी आप काम करने वालों को बुला रहे होंगे। घर के जरूरी काम के लिए आपके घर मेड भी आ रही होगी। ऐसे में खुद को सुनिश्चित करने के लिए अपने घर में इन्फ्रारेड थर्मामीटर रखें। यह बॉडी टेप्रेचर को नापने के काम आ सकती है। इससे आप किसी भी मेडिकल शॉप से खरीद सकते हैं।
इस छोटे से गैजेट को आप अपने कानों, उंगलियों और पैरों पर चिपका कर अपने शरीर में ऑक्सीजन लेवल को माप सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ब्लड में ऑक्सीजन स्तर का कम होना, नोवल कोरोनावायरस के प्रमुख लक्षणों में से एक है। ऐसे में अगर आप पल्स ऑक्सीमीटर अपने घर में रखते हैं, तो यह आपकी काफी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप नियमित रूप से शरीर में ऑक्सीजन लेवल की जांच कर सकते हैं। साथ ही इससे आप बाहर आने जाने वाले लोगों की भी जांच कर सकते हैं। इससे कोरोना का खतरा कम होगा।
आपके घर में आ-जा रहे लोगों से कम से कम संपर्क में रहें। आप अपने घर के दरवाजे पर एक इलेक्ट्रॉनिक सैनिटाइज स्प्रे लगा सकते हैं। इसे आपको बार-बार छूने की जरूरत नहीं होती है। यह सैनिटाइजर आपके घर में और आसपास की चीजों को खुद-ब-खुद सैनिटाइज कर देता है। इसके अलावा यह ये भी सुनिश्चित करेगा कि घर के अंदर जाने से पहले अपने हाथों को साफ कर लिया है।
बिजली के गैजेट्स को सैनिटाइज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि करंट लगने के डर से आप नियमित रूप से इसपर कीटाणुनाशक का छिड़काव नहीं कर सकते हैं। यहीं पर आपको यूवी लाइट सैनिटाइजिंग बॉक्स काम आ सकता है, क्योंकि यह कीटाणुओं को मारने के लिए यूवी-सी लाइट का इस्तेमाल करता है।
क्या मोटापे से ग्रस्त लोगों पर असर नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान