
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : May 20, 2022 1:41 PM IST
टीबी (tuberculosis) एक संक्रामक रोग है जिसकी ठीक से देखभाल न की जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है। यह माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के कारण होता है और जो लोग कमजोर औक कुपोषित होते हैं उनमें टीबी होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। ऐसे में टीबी के लक्षणों की पहचान करके तत्काल प्रभाव से इलाज बेहद जरूरी है। इस स्थिति में जरूरी ये है कि आप इलाज के साथ अपनी डाइट भी सही करें। जैसे कि खाने में उन फल और सब्जियों को शामिल करें जो कि आपको अंदर से सेहतमंद रखें और शरीर की ताकत बढ़ाए। इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि कौन सी ऐसी चीजें हैं जो कि आपकी बीमारी को बढ़ा सकती है। तो, आइए जानते हैं टीबी की बीमारी में कौन से फल खाएं और कौन सा फल ना खाएं। इसी बारे में हमने लखनऊ डाइट क्लीनिक की एक्सपर्ट अश्वनी एच. कुमार से बात की।
विटामिन ए से भरपूर फल जैसे कि आम, चकोतरा, तरबूज, पपीता और अमरूद जैसे फलों का खाना फायदेमंद है। ऐसा इसलिए कि इन फलों में विटामिन ए होता है और विटामिन ए को कई बार डॉक्टर सप्लीमेंट्स के रूप में लेने को कहते हैं। दरअसल, विटामिन ए की कमी ने टीबी के रोगियों में अक्सर कुपोषण देा गया है। जिसमें कि उनके शरीर में कुछ विटामिन की कमी होती है जिसमें कि विटामिन ए भी शामिल है। इसलिए टीबी के मरीजों के लिए इन फलों को खाना फायदेमंद है।
विटामिन सी से भरपूर फल खाना हर किसी के लिए फायदेमंद है लेकिन टीबी के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, विटामिन ए से जुड़े प्रयोगों से पता चलता है कि टीबी की पहली पंक्ति की दवाओं में विटामिन सी मिलाने से टीबी के इलाज में कमी आ सकती है। विटामिन सी, एक सस्ता और गैर-विषैले यौगिक, आसानी से टीबी फार्माकोपिया में जोड़ा जा सकता है ताकि ये टीबी से जल्दी रिकवरी में मदद करें। इसलिए टीबी के मरीजों को विटामिन सी से भरपूर फल जैसे कि संतरा, केल, किवी और लिची खाना फायदेमंद है।
विटामिन बी7 (बायोटिन) हर किसी के लिए जरूरी होता है। यह फैटी एसिड संश्लेषण और एनालेरोसिस में शामिल दो आवश्यक एंजाइमों में एक सहकारक के रूप में कार्य करता है और ये बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। साथ ही ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसलिए टीबी के मरीजों को विटामिन बीसे भरपूर फल जैसे कि सेब, केला, ब्लूबेरीज और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।
टीबी में आपको केले और पाइनएप्पल जैसे कुछ फलों को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि कई बार ये कफ बना सकते हैं खास कर कि जब गलत समय पर इन्हें खाया जाए। हालांकि, फेफड़ों की टीबी में इस बात का खास ध्यान रखना होता है। इसके अलावा टीबी में फलों के रस खास कर कि पैक्जेड वालों को लेने से बचें। फलों को छोड़ दें तो ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों को खाने से बचें। साथ ही शराब के सेवन से भी बचें।