Fruits Benefits : इन 6 रोगों में खाएं ये 6 फल, रोगों का होगा जड़ से सफाया

जानें, उन 6 फलों के बारे में जो आपको 6 तरह की शरीरिक समस्याओं से बचाकर रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 20, 2019 12:33 PM IST

फलों का सेवन करना सभी के लिए बहुत जरूरी है। यह आपको कई समस्याओं से बचाता है। कई तरह के फलों में पोषक तत्वों और विटामिंस आदि के भंडार होते हैं, जो आपको गंभीर रोगों से बचाते हैं। यदि आपके बाल झड़ते हैं, तो कुछ फलों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अक्सर कुछ लोगों को यूटीआई की समस्या होती रहती है, इसके लिए भी फलों का सेवन करना सही होता है। हर तरह की शारीरिक समस्याओं के लिए कोई न कोई फल हैं, जिन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। जानें, उन 6 फलों के बारे में जो आपको 6 तरह की शरीरिक समस्याओं (Fruits that cure diseases) से बचाकर रख सकते हैं।

मौसंबी

यदि आपको बदहजमी और कब्ज की समस्या (Fruits that cure diseases) हमेशा परेशान करती है, तो आप मौसंबी खाएं। मौसंबी का यह सीजन भी है, तो आप एक मौसंबी हर दिन खाएं।  यह पाचन क्रिया तेज करती है। पेट में बनने वाली गैस से छुटकारा मिलता है। पेट भी साफ होता है।

स्ट्रॉबेरी

जिन लोगों के बाल हद से ज्यादा झड़ते हैं, उन्हें स्ट्रॉबेरी खाना चाहिए। स्ट्रॉबेरी में विटामिन और ऐलाजिक (ellagic) एसिड्स होते हैं, जो बालों को पतला होने और गिरने से रोकते हैं। इसमें मौजूद मिनरल्स फंगल की समस्या से भी बचाते हैं, जिससे सिर में रूसी नहीं होती है।

संतरे

संतरा भी सर्दी के मौसम में खूब मिलता है। इस फल में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है, जो आपको फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स दिल के लिए नुकसानदायक होते हैं। संतरा एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडीकल्स को संतुलित रखता है और दिल की बीमारियों से आपको बचाता है।

नींबू

नींबू का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया बाहर निकलता है। महिलाओं को यूटीआई की समस्या अक्सर होती है। ऐसे में हर दिन सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से लाभ होगा।

Healthy Diet फल खाने से पहले करें ये काम-बीमारी रहेगी दूर

अंगूर

अंगूर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह शरीर में होने वाली सूजन, इंफेक्शन से भी बचाते हैं। जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उसकी वजन कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अंगूर का सेवन जरूर करें। यह आपको प्राकृतिक रूप से इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता है।

कीवी

अस्थमा के मरीजों के लिए कीवी एक हेल्दी फल है। एक सप्ताह में 4-5 बार यदि आप कीवी खाएंगे, तो सांस की तकलीफ, छींक आना, अस्थमा के अन्य लक्षण जैसे सांस फूलना, रात में खांसी आदि 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source