Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कैंसर ट्रीटमेंट के बाद भी रहें सावधान, स्वस्थ रहने के लिए इस तरह की लाइफस्टाइल करें फॉलों

एक्सपर्ट से जानें कि कैंसर के मरीजों को कैंसर ट्रीटमेंट के बाद अपना ख्याल रखने और तेजी से रिकवरी के लिए क्या करना चाहिए।

कैंसर ट्रीटमेंट के बाद भी रहें सावधान, स्वस्थ रहने के लिए इस तरह की लाइफस्टाइल करें फॉलों

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 26, 2024 2:55 PM IST

कैंसर के इलाज के बाद का जीवन आशा और उम्मीद से भरा हुआ एक दौर है। लेकिन, इस दौरान लोगों के मन में कई तरह के डर और सवाल भी होते हैं। जैसे कीमोथेरेपी के दौरान शरीर को हुए नुकसान (damage due to chemotherapy) से उबरने के लिए क्या करना चाहिए? जिंदगी को पुराने तरीके से जीने के लिए किस तरह आगे बढ़ें और कैसे अपनी एनर्जी बढ़ाएं। ऑन्कोलॉजिस्ट और हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. राधेश्याम नायक (Dr. Radheshyam Naik, Consultant Medical Oncologist and Hematologist and Bone Marrow Transplant Physician with Sammprada Hospital, Bengaluru.) बता रहे हैं कुछ ऐसी टिप्स जो कैंसर के मरीजों को कैंसर ट्रीटमेंट के बाद अपना ख्याल रखने और दोबारा जीवन जी पाने में मदद कर सकेंगी।

आराम करें और अपने शरीर पर ध्यान दें। ( Prioritize Rest and Listen to Your Body)

कैंसर के इलाज के लिए इस्तेमाल की जानेवाली कीमोथेरेपी पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे मरीज को बहुत अधिक थकान महसूस हो सकती है। कैंसर के इलाज के बाद रिकवरी और हीलिंग के लिए आराम सबसे जरूरी है। इसीलिए, खूब आराम करें। पर हमेशा बिस्तर में लेटे रहने की सलाह आपको नहीं दी जा सकती है। रिकवरी के लिए धीरे-धीरे एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटीज बढ़ाएं। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें, वॉक पर जाएं और धीरे-धीरे आप खुद को रिकवर होने के लिए तैयारी करें।

हेल्दी इटिंग ( Eat to Heal)

कैंसर ट्रीटमेंट के बादशरीर को रिकवरी के लिए अच्छे भोजन की जरूरत होती है। इससे आपको सही पोषण मिलता है। अपनी डाइट को संतुलित और पौष्टिक बनाने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें-

Also Read

More News

फल और सब्जियां

पालक, गाजर (carrots), बेरीज ( berries) जैसे रंग-बिरंगे फूड्स खाएं। इनमें विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स भरे होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाते हैं।

प्रोटीन के लिए खाएं ये फूड्स

अंडे (Eggs), मछली (fish), बींस (beans) और लीन मीट (lean meats) खाएं। ये आपके मसल्स और टिश्यूज को रिपेयर करने में मदद करेगें।

साबुत अनाज

ब्राउन राइस (Brown rice), ओट्स ( oats) और किनवा (quinoa) जैसे साबुत अनाज खाएं। ये आपका डाइजेशन बढ़ाएंगे और आपको हेल्दी रखेंगें।

हेल्दी फैट्स (Healthy Fats)

नट्स (Nuts), बीज ( seeds) और ऑलिव ऑयल (olive oil) जैसे हेल्दी फैट्स ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी हैं। इनका सेवन करें।

हाइड्रेटेड रहें

ढेर सारा पानी पीएं ( hydrated with water), हर्बल चाय ( herbal teas), सूर और हल्के ब्रॉथ (light broths) पीएं।

अपने इम्यून सिस्टम को सुरक्षित रखें (Protect Your Immune System)

कीमोथेरेपी के बाद आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति या आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को नुकसान से बचाने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें:

साफ-सफाई का ध्यान रखें और दिन में कई बार हाथ धोने की प्रैक्टिस करें।

फ्लू और संक्रमण के मौसम में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने सें बचें। क्योंकि, इससे संक्रमण फैल सकता है है और आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

अपनी सभी वैक्सीन्स अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय पर लगवाएं।

साइड-इफेक्ट्स पर ध्यान दें (Monitor and Manage Side Effects)

कीमोथेरेपी के बाद हेयर लॉस (hair loss after Chemotherapy), स्किन में बदलाव और हाथों-पैरों में चुभन महसूस हो सकती (tingling in hands and feet) है। इन सभी लक्षणों और साइड-इफेक्ट्स पर ध्यान दें

बालों और स्किन का रखें ध्यान-अपनी स्किन और बालों के लिए सौम्य और खूश्बू रहित प्रॉडक्ट्स (perfume free producta) इस्तेमाल करें, स्किन को मॉइस्चराइज्ड रखें।

न्यूरोपैथी में करें ये काम

अगर आपको शरीर में झनझनाहटमहसूस (tingling in hands and feet after cancer treatment) हो रही है तो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें, गर्म पानी से नहाएं और अपनी दवाएं समय पर लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अपने डॉक्टर के सम्पर्क में रहें और उन्हें शरीर और हेल्थ में होनेवाले बदलावों के बारे में बताएं।