बार-बार पेशाब आने को ना करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर परेशानियां वजह

एक सामान्य व्यक्ति पूरे दिन में 4 से 8 बार पेशाब करता है। कुछ ऐसे लोग होते हैं, तो रातभर  वॉशरुम का चक्कर काटते हैं और वे इसे सामान्य क्रिया समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आपको पेशाब ज्यादा आता है, तो आप फ्रीक्वेंट यूरिनेशन (Frequent Urination) से पीड़ित हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 24, 2020 1:26 PM IST

Frequent Urination : मूत्र के जरिए हम शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। एक सामान्य व्यक्ति पूरे दिन में 4 से 8 बार पेशाब करता है। कुछ ऐसे लोग होते हैं, तो रातभर  वॉशरुम का चक्कर काटते हैं और वे इसे सामान्य क्रिया समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आपको पेशाब ज्यादा आती है, तो आप फ्रीक्वेंट यूरिनेशन (Frequent Urination) से पीड़ित हो सकते हैं। बार बार पेशाब (फ्रीक्वेंट यूरिनेशन) आने की समस्या को ओवरएक्टिव ब्लैडर भी कहते हैं। इसके अलावा यह अन्य बीमारी का भी संकेत हो सकता है। अगर आपको सामान्य से ज्यादा पेशाब आती है तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है। आइए जानते हैं बार-बार पेशाब (Frequent Urination ) आने के लक्षण, कारण और बचाव-

बार-बार पेशाब आने के लक्षण (Symptoms of Frequent Urination)

  • शुरुआत में व्यक्ति को बार-बार पेशाब कभी-कभी रात में ही होती है।
  • धीरे-धीरे यह परेशानी रोजमर्रा में भी परेशान करने लगता है।
  • कुछ समय बाद मरीब पेशाब को नियंत्रित नहीं कर पाता है और अपने कपड़े में ही मूत्र त्याग देता है।
  • इसके बाद धीरे-धीरे यूरीन निकालने में भी परेशानी होती है। अंत में बूंद-बूंद कर यूरिन आता रहता है।
  • कई बार रोगी को शिकायत होती है कि उन्हें पेशाब नहीं आ रहा, यह मरीज के लिए प्रोस्टेट का प्रथम लक्षण भी हो सकता है।
  • यूरिन होने में दर्द होना और यूरिन पास होने में बहुत समय लगना इस रोग (Frequent Urination) का लक्षण हो सकता है।

बार-बार पेशाब आने का कारण (Causes of Frequent Urination)

डायबिटीज

ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने की स्थिति को ही डायबिटीज कहते हैं। टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह की डायबिटीज में शरीर जरूरत के अतिरिक्त ग्लूकोज को मूत्र मार्ग से बाहर निकालने लगता है। इसी वजह से डायबिटीज के मरीजों को बार-बार पेशाब होती रहती है।

प्रेगनेंसी

प्रेगनेंसी के दौरान यूटरस बड़ा होने लगता है जिसकी वजह से ब्लैडर पर दबाव बढ़ने लगता है इसलिए इस दौरान महिला को बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है ।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के दौरान जो दवाएं दी जाती हैं, वो किडनी पर अतिरिक्त लिक्विड को बाहर निकालने का दबाव बनाती हैं। इसी वजह से इस तरह की दवाओं के इस्तेमाल से भी व्यक्ति को बार-बार पेशाब होने लगती है।

अन्य कारण

  • ज्यादा पानी पीने से ज्यादा मात्रा में मूत्र निर्माण होता है इसलिए इस वजह से भी बार-बार पेशाब आना स्वाभाविक है।
  • कई बार कुछ लोगों का मूत्राशय अधिक सक्रिय होता है जिसकी वजह से व्यक्ति को जल्दी-जल्दी पेशाब आने लगती है।
  • यह समस्या यूरिनल ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) से भी हो सकती है। यूरिन में इंफेक्शन हो तो पेशाब आने के समय जलन भी होती है।
  • किडनी का इंफेक्शन होने पर भी बार-बार पेशाब आती है।
  • प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने पर भी जल्दी-जल्दी पेशाब आने लगती है।
  • तनाव के कारण भी शरीर जल्दी-जल्दी पेशाब आने के संकेत भेजने लगता है।

इन उपायों को अपनाएं

खूब पानी पिएं

अगर आपको यूरीन बार-बार आने की समस्या अभी-अभी ही शुरू हुई है, तो शुरुआती चरण में भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे अगर किसी प्रकार का इंफेक्शन आपको हुआ होगा, तो वह पेशाब के माध्यम से निकल जाएगा। अधिक पानी पीने से आपको आगे परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

आंवला और गुड़

यूरीन की समस्या में आंवला और सूखे आंवले को पीसकर इसका चूर्ण बना लें और इसमें गुड़ मिलाकर खाएं। इससे बार-बार पेशाब आने की समस्या में लाभ होगा। विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करें।

इन चीजों का करें सेवन

यूरीन अधिक आने की समस्या के दौरान कुछ विशेष तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें। इन खाद्य पदार्थों में दही, पालक, तिल, अलसी, मेथी की सब्जी आदि शामिल हैं।

इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति उठाते हैं अधिक आत्महत्या के कदम, रिसर्च में हुआ खुलासा

वजाइनल इंफेक्शन से बचा सकता है इंनरवियर, बस आपको रखना होगा इन बातों का ख्याल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source