खतरनाक है पुरुषों का बार-बार पेशाब जाना, कारण जानकर जल्द करें अपना बचाव

पुरुषों का बार-बार पेशाब जाना- जब कोई व्यक्ति सामान्य से अधिक बार पेशाब जाता है तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यदि पुरुषों की बात करें तो उनका बार-बार पेशाब जाना सामान्य बात नहीं है। बल्कि इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जिनके चलते पुरुषों को बार-बार पेशाब जाने की समस्या हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 17, 2020 1:05 PM IST

पुरुषों का बार-बार पेशाब जाना- जब कोई व्यक्ति सामान्य से अधिक बार पेशाब जाता है तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यदि पुरुषों की बात करें तो उनका बार-बार पेशाब जाना सामान्य बात नहीं है। बल्कि इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जिनके चलते पुरुषों को बार-बार पेशाब जाने की समस्या हो सकती है।

ब्लैडर कैंसर

जब व्यक्ति ब्लैडर या मूत्राशय कैंसर का शिकार होता है तो बार-बार वॉशरूम जाता है। मूत्राशय के कैंसर के कारण पेशाब करने में दर्द और जलन की समस्या भी हो सकती है। जिन पुरुषों को मूत्राशय का कैंसर होता है उन्हें बार बार पेशाब आता है, जो काम पर होने पर परेशानी का सबब बन सकता है। अगर आपको पता है कि आप ब्लैडर कैंसरके शिकार हैं तो अपना इलाज गंभीरतापूर्वक कराएं और यदि आपको इस रोग के लक्षण नहीं दिख रहे हैं तो अपनी जांच कराएं।

Diabetes Type 2,

डा​यबिटीज होना

पुरुषों में लगातार पेशाब आने के सबसे आम कारणों में से एक मधुमेह यानि कि डायबिटीज होना है। जब ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक हो जाता है, तो आपका शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया के कारण, मधुमेह के रोगियों को बार बार वॉशरूम जाना पड़ता है। इसके अलावा, डायबिटीज में अधिक प्यास भी लगती है।

प्रोस्टेट कैंसर

कभी-कभी, बढ़े हुए प्रोस्टेट कैंसर चिंताजनक हो सकते हैं। यह समझना महत्वपूर्ण है कि श्रोणि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कैंसर मूत्रमार्ग को प्रभावित कर सकता है, जिससे बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है। प्रोस्टेटैक्टॉमी के बाद भी कुछ पुरुषों को जीवन भर बार-बार पेशाब आने या मूत्र असंयम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Dysuria

यूटीआई

अगर यूटीआई का लंबे समय तक इलाज न किया जाए तो इसके लक्षणों में बार-बार पेशाब आना भी हो सकता है। जिन पुरुषों में यूटीआई होता है, उन्हें बार बार पेशाब करने के चलते लू आने जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। साथ ही गुप्त अंग में खुजली भी हो सकती है।

ज्यादा एक्सरसाइज करना

जब आप व्यायाम करते हैं, तो आपके शरीर में मौजूद सभी टॉक्सिंस पसीने के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं। जब शरीर में मौजूद पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है तो आप डीहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है। इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए जब आप अधिक पानी पीते हैं तो बार बार पेशाब जाना लाजमी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source