बार-बार पेशाब आना ओवेरियन कैंसर की ओर करता है इशारा, तुरंत पहचानकर कराएं जांच

World Ovarian Cancer Day : ओवेरियन कैंसर की स्थिति में महिलाओं के शरीर में कई तरह के संकेत नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 8, 2024 5:09 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Ovarian Cancer Symptoms : कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हमारे शरीर में असामान्य कोशिकाएं नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। ओवेरियन कैंसर एक कैंसरयुक्त ट्यूमर है, जो अंडाशय के टिश्यूज में बनता है। अंडाशय महिला प्रजनन ग्रंथियों की एक जोड़ी है, जो अंडे और महिला हार्मोन बनाती है। ओवेरियन कैंसर की स्थिति में शरीर में कई तरह के संकेत नजर आते हैं। ये संकेत काफी कॉमन होते हैं, इसलिए महिलाएं इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करती हैं। ऐसी स्थिति में यह गंभीर रूप धारण कर सकती है। इसलिए ओवेरियन कैंसर के लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर करने से बचना चाहिए। आइए एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, सीनियर कंसल्टेंट बबीता बंसल सिंह से जानते हैं  ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या-क्या हैं और इससे बचाव के क्या उपाय हैं?

ओवेरियन कैंसर के लक्षण क्या हैं? (Ovarian Cancer Symptoms)

ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण या संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं। मुख्य रूप से जबतक स्थिति गंभीर नहीं हो जाती है। कैंसर के लक्षण गंभीर होने पर भी नजर आते हैं। हालांकि, कुछ सामान्य लक्षण मरीजों में नजर आते हैं, जिसपर ध्यान देकर स्थिति में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण -

  1. ओवेरियन कैंसर की स्थिति में महिलाओं को बार-बार या फिर अचानक से पेशाब करने की इच्छा होती है। इस तरह के संकेतों को महिलाएं इग्नोर कर देती हैं, तो आगे चलकर गंभीर हो सकता है।
  2. पेट या पेल्विर एरिया में दर्द, सूजन या दबाव महसूस होना
  3. खाने में परेशानी होना या पेट भरा हुआ महसूस होना
  4. पेल्विक क्षेत्र में एक गांठ जैसा महसूस होना
  5. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं, जैसे गैस, सूजन, या कब्ज, इत्यादि।

ओवेरियन कैंसर के कारण क्या हैं? (Ovarian Cancer Causes)

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में ओवेरियन कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा कुछ अन्य कारक हैं, जिसकी वजह से ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, जो निम्न हैं-

  1. शरीर का वजन काफी होना
  2. ओवेरियन कैंसर का पारिवारिक इतिहास होना
  3. जीवन में कभी भी गर्भवती न होना या बाद में बच्चे पैदा न करना।
  4. एंडोमेट्रियोसिस, इत्यादि।

ओवेरियन कैंसर के बचाव क्या हैं? (Ovarian Cancer Prevention)

ओवेरियन कैंसर की गंभीरता से बचना चाहते हैं, तो इसके लक्षणों पर ध्यान देकर अपना इलाज शुरू कराएं।

  • अपने शरीर के वजन को कंट्रोल रखें।
  • हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करें।
  • समय-समय पर अपनी जांच कराएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.