Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कहीं आपको तो नहीं आता सर्दियों की रात में बार-बार पेशाब? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं?

Sardi ki Raat me Bar Bar Peshab Aana: सर्दियों की रात में जहां कंबल से निकलने का मन नहीं करता और ऐसे में बार-बार बाथरूम जाने के लिए उठना काफी परेशान कर सकता है। लेकिन ऐसे में यह देखना भी जरूरी है कि कहीं यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं।

कहीं आपको तो नहीं आता सर्दियों की रात में बार-बार पेशाब? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं?

Written by Mukesh Sharma |Published : December 29, 2025 1:14 PM IST

Frequent Urination at Night in Winter in Hindi: हमारे शरीर का नेचर मौसम के अनुसार अलग-अलग तरीके से काम करता है, गर्मियों में कई बार ज्यादा पानी पीने के कारण भी पेशाब कम आता है वहीं सर्दियों में कम पानी पीने पर भी कई बार पेशाब जाना पड़ता है। यह वैसे तो शरीर की सामान्य प्रकिया है, लेकिन अगर सर्दियों की रात में बार-बार पेशाब जाने की जरूरत पड़े तो क्या यह किसी समस्या का संकेत है? रजाई में घुसने के बाद शरीर गर्म हो जाता है तो नींद भी आ जाती है, लेकिन अचानक से नींद खुलती है और जोर से पेशाब का प्रेशर बना होता है। असल में सर्दियों के मौसम में कुछ लोगों को रात के समय बार-बार पेशाब आती है। हालांकि यह परेशानी कई लोगों को सामान्य लगती है, लेकिन कभी-कभी यह किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है। कौन सी और कैसी आइए जानते हैं।

ठंडी हवा का असर

सर्दियों में शरीर का तापमान गिरता है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे किडनी में रक्त का प्रवाह बढ़ाता है और मूत्र अधिक बनता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर का तापमान कम होने से मूत्राशय पर असर पड़ता है, जिससे बार-बार पेशाब आता है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में यह समस्या अस्थायी और सीजनल होती है, लेकिन अगर यह लगातार बना रहे या अन्य लक्षणों के साथ आए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

(और पढ़ें - सर्दियों में कितनी बार पेशाब आना नॉर्मल है?)

Also Read

More News

तरल पदार्थ का सेवन

हालांकि यह स्थिति तब सामान्य होती है, जब सोने से पहले ज्यादा पानी या गर्म पेय पदार्थ जैसे चाय, कॉफी या सूप आदि का अधिक सेवन किया जाता है। इस स्थिति में मूत्राशय भर जाता है और पेशाब आती है। सर्दियों में गर्म रहने के लिए अक्सर लोग चाय या कॉफी अधिक पीते हैं, जिससे रात में बार-बार पेशाब की जरूरत पड़ती है। अगर बार-बार पेशाब आने के पीछे यही कारण है तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत नहीं है।

(और पढ़ें - सर्दियों में यूरिन में दिखने वाले लक्षण)

स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत

अगर आपको बार-बार पेशाब जाने के साथ-साथ जलन, दर्द, थकान या अत्यधिक प्यास भी लगती है, तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है, जैसे कि डायबिटीज, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) या किडनी से जुड़ी समस्याएं। ऐसे में इस स्थिति को इग्नोर करने की जगह डॉक्टर से जांच करवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर लंबे समय से इन चीजों को इग्नोर किया जाता है, तो कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

(और पढ़ें - पेशाब में दिखने वाले लक्षण जो हो सकते हैं किडनी खराब होने का संकेत)

कुछ सुधार और कुछ सावधानियां

रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को कम करने के लिए सोने से 1-2 घंटे पहले तरल पदार्थों का सेवन कम करें। साथ ही नियमित व्यायाम और संतुलित आहार का सेवन करें, जिससे मेटाबोलिज्म बेहतर होने लगेगा। हालांकि, समस्या लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।