गले में बार-बार कफ जमा होना इन 3 बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Mucus in Throat Causes :  गले में बार-बार बलगम की परेशानी होने पर आपको एक बार डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है। क्योंकि यह कई बाप समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं गले में बार-बार बलगम क्यों बनती है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 16, 2024 4:31 PM IST

Mucus in Throat Causes : सुबह उठते ही या फिर खाना खाने के वक्त कभी भी गले में कफ महसूस होने की परेशानी आपको भी होती है? अगर हां, तो यह आपकी कई तरह की परेशानियों की ओर इशारा करता है। जी हां, बार-बार गले में बगलम बनना न सिर्फ श्वसन संक्रमण या एलर्जी होता है, बल्कि अन्य कारण भी हो सकते हैं।

इस स्थिति में आपको ऐसा लगता है कि गले में कुछ अटका हुआ है और यह बलगम से गले के ऊतकों की जलन या बलगम में नमी की कमी के कारण होता है, जिससे असुविधा हो सकती है। इस तरह की परेशानी को कम करने के लिए आपको इसके कारणों का पता होना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं गले में बार-बार बगलम क्यों बनती है?

गले में कफ का कारण हो सकती है एलर्जी

गले में बार-बार बलगम बनने का कारण एलर्जी हो सकती है। इस स्थिति में आमतौर पर बहती नाक, खांसी, छींकने और आंखों में आंसू आने जैसे लक्षण महसूस होते हैं। एलर्जी मुख्य रूप से धूल, मिट्टी पराग या जानवरों के फर के संपर्क में आने से शुरू होते हैं। अगर आपको किसी चीज से एलर्जी की शिकायत है, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, बार-बार बलगम बनने पर आपको डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है।

क्रोनिक ब्रोंकाइटिस के कारण गले में बनती है बलगम

क्रोनिक ब्रोंकाइटिस एक ऐसी स्थिति है, जो धूम्रपान करने वालों में सबसे आम है। यह वायुमार्ग में स्राव उत्पादन में वृद्धि के कारण होता है। इसके बिना वजह गले में बलगम की परेशानी होने लगती है। क्रोनिक ब्रोंकाइटिस के रोगियों को बार-बार खांसी की शिकायत होने लगती है। यह खांसी कई महीनों तक रहती है। अगर आपको खांसी के साथ बलगम की परेशानी हो रही है, तो एक बार डॉक्टर की मदद लें।

साइनसाइटिस के कारण गले में बन सकती है बलगम

साइनसाइटिस नाक की गुहाओं की सूजन के कारण होती है। मुख्य रूप से यह चेहरे को प्रभावित करती हैं। इन क्षेत्रों में सूजन से गले में बलगम बन सकता है। कई लोगों को नाक साइनस की दिक्कत होने पर नाक से पीले रंग का स्राव होता है। साथ ही चेहरे में दर्द, बुखार और खांसी की शिकायत भी होती है। इस स्थिति में आपको समय-समय पर जांच की जरूरत होती है।

Also Read : नाक और गले में जमा बलगम को आसानी से बाहर निकाल देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, खुलकर ले पाएंगे सांस

कुछ अन्य कारण

गले में बगलम बनने के पीछे कई अन्य वजह भी हो सकती हैं, जैसे-

  1. सर्दी, और फ़्लू की परेशानी होना
  2. मसालेदार खाना खाना
  3. धूम्रपान का सेवन अधि करना
  4. पाचन संबंधी समस्याएं होना
  5. फेफड़ों से जुड़ी परेशानी जैसे- निमोनिया होना
  6. क्रॉनिक रेस्पिरेटरी की समस्याएं, जैसे सीओपीडी
  7. कई बार प्रेग्नेंसी में भी गले में बगलम बनने लगती है

अगर आपके गले में बार-बार बलगम बनने की शिकायत हो रही है, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि समय पर आपका इलाज शुरू किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source