
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : May 8, 2024 5:43 PM IST
आज के समय में हमारा दिमाग इतना अस्थिर हो गया है की पल-पल में हमारा मूड बदलता रहता है। कई बार कुछ कारण ऐसे हो जाते हैं जिनकी वजह से आप का दिमागी संतुलन थोड़ा डगमगा जाता है और मूड काफी जल्दी-जल्दी बदलने लगता है लेकिन अगर आप को ऐसा लगता है की आप उन लोगों में से एक हैं जिन्हें काफी जल्दी-जल्दी मूड स्विंग का सामना करना पड़ता है और इसके पीछे का कारण भी नहीं पता है तो आप को जरूर इनके कारणों (Mood swings causes) के बारे में पता होना चाहिए। आइए जान लेते हैं ऐसा होने के पीछे के कारणों के बारे में।
अगर आप पूरी मात्रा में रेस्ट नहीं करते हैं तो यह भी आपके मूड खराब होने के पीछे का एक कारण हो सकता है। आपका स्लीप पैटर्न आपकी मानसिक सेहत को कई तरह से प्रभावित करता है। अगर आप पिछली रात ढंग से सोए नहीं हैं तो आप को आज के दिन खराब मूड और चिड़चिड़ेपन का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे दिन आप को काफी जल्दी जल्दी मूड स्विंग भी हो सकते हैं।
अगर शुगर लेवल कम है तो इससे भी आप का मूड प्रभावित हो सकता है। ऐसा अक्सर तब होता है जब आपने लंबे समय से कुछ न खाया हो। इससे आप को भूख लगने के साथ साथ गुस्सा भी आता है। इसलिए अधिक समय तक भूखे रहने से बचने की कोशिश करें।
अगर आप को इस तरह की कोई स्थिति है तो भी आप को काफी जल्दी जल्दी मूड में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थितियों में बाइपोलर डिसॉर्डर, डिप्रेशन, एंजाइटी, ADHD और कुछ बाइपोलर डिसऑर्डर आदि शामिल होते हैं। ऐसे डिसऑर्डर को ठीक करने का प्रयास करें। मेडिकल सहायता के साथ साथ अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को भी ठीक रखने की कोशिश करें।
जब आपके शरीर के हार्मोंस में कुछ बदलाव आता है तब आप को इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में समय समय पर आपका मूड बदलेगा और आप को हमेशा गुस्सा और चिड़चिड़ेपन का सामना करना पड़ेगा। इसलिए हार्मोंस का संतुलित रहना केवल आपकी शारीरिक सेहत के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी जरूरी है।
अगर आप किसी बीमारी की दवाई खा रहे हैं तो इससे भी आपका मूड स्विंग हो सकता है और आप को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी नई दवाई का सेवन करने से पहले आप को यह देखना चाहिए की वह आपके शरीर पर किस तरह का प्रभाव डाल रही है। अगर दवाइयों से आप का मूड प्रभावित हो रहा है तो आप को डॉक्टर से पूछ कर किसी अन्य दवाई देने के लिए आग्रह करना चाहिए।
अगर आप खराब डाइट का सेवन कर रहे हैं तो इससे भी आप की मानसिक सेहत प्रभावित हो सकती है। अगर आप की डाइट में कैफीन और शुगर की मात्रा ज्यादा है तो इससे आप का मूड काफी प्रभावित हो सकता है। इसलिए अगर आप एक अच्छी और संतुलित मील का सेवन करते हैं तो आप का मूड अधिक स्थिर रहता है।