Advertisement

बार-बार सिरदर्द हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का संकेत-इस महिला की कहानी से समझें कब हो सतर्क

अगर आपको बार-बार सिरदर्द रहता है, तो इस संकेत की बिल्कुल अनदेखी न करें। सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का एक बड़ा संकेत हो सकता है। हालांकि, हर सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर से नहीं जुड़ा होता है।

Written By Anju Rawat
Published : June 8, 2026 9:01 PM IST

brain tumor (AI Generated)

सिरदर्द एक आम समस्या है, जिसका अनुभव हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी-न-कभी करता है। ज्यादातर लोग सिरदर्द को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में एक बड़ी बीमारी बनकर उभर सकता है। हालांकि, कई बार सिरदर्द सिर्फ तनाव, नींद की कमी या माइग्रेन की वजह से भी हो सकता है। लेकिन, अगर आपको लंबे समय से सिरदर्द की समस्या बनी हुई है, उसके साथ कुछ अन्य लक्षण भी महसूस हो रहे हैं तो इनकी अनदेखी बिल्कुल न करें। कुछ मामलों में सिरदर्द गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है और नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ऐसा ही एक महिला (सायमा सिंक्लेयर) के साथ हुआ, जो कई सालों तक सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानियों से परेशान थी लेकिन वे इन संकेतों को सामान्य समझ रही थी। जब लगातार सिरदर्द रहने लगा, तो टेस्ट कराया गया और पता चला कि महिला को ब्रेन ट्यूमर है।

सिरदर्द को समझती रही सामान्य

american brain tumor association में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, सायमा सिंक्लेयर लंबे समय से सिरदर्द की शिकायत करती थी। उन्हें धुंधला भी दिखाई देता था। शुरुआत में उन्हें लगा कि आंखों में थकान और माइग्रेन की वजह से इस तरह की दिक्कत हो रही है, इसलिए उन्होंने इसे सामान्य समझा और लक्षणों की अनदेखी करती रही। जब धीरे-धीरे सिरदर्द असहनीय होने लगा, तो उन्होंने जांच कराई। रिपोर्ट देखकर वह चौंक गई, क्योंकि उसे ब्रेन ट्यूमर हो गया था। उनके लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था। इस स्थिति में डॉक्टर से उन्हें तुरंत सर्जरी की सलाह दी।

Advertisement

सर्जरी के बाद सामान्य हुई जिंदगी

ब्रेन ट्यूमर का पता चलने के बाद, सायमा की सर्जरी हुई। यह सर्जरी पूरी तरह से सफल रही। हालांकि, उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उनकी दृष्टि को भी नुकसान पहुंचा। शरीर के कुछ हिस्सों में नसों से जुड़ी समस्याएं भी हो गई थीं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपने जीवन को सामान्य बनाया। हालांकि, सिरदर्द के ज्यादातर मामले ब्रेन ट्यूमर से नहीं जुड़े होते हैं।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

ब्रेन ट्यूमर होने पर कई लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें। PSRI हॉस्पिटल के डायरेक्टर-न्यूरोसर्जरी डॉ. एम. नारायण स्वामी से जानते हैं इसके लक्षण-

Advertisement

  • अगर लंबे समय से सिरदर्द की समस्या बनी हुई है, तो इस संकेत की अनदेखी न करें।
  • अगर आपको कुछ समय से धुंधला दिखाई दे रहा है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें। ब्रेन ट्यूमर आंखों की नसों पर दबाव डालता है, इससे दृष्टि प्रभावित हो सकती है।
  • बार-बार उल्टी, मतली और कमजोरी महसूस होना भी ब्रेन ट्यूमर के संकेत हो सकते हैं।
  • कुछ लोगों को दौरे भी पड़ सकते हैं। इस स्थिति को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

Disclaimer: सायमा की कहानी से पता चलता है कि जिस सिरदर्द को लोग सामान्य समझ बैठते हैं, बाद में वहीं गंभीर बीमारी निकलती है। इसलिए अगर आपको कोई भी असामान्य लक्षण महसूस हो तो उसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। हालांकि, सिरदर्द के सभी मामले ब्रेन ट्यूमर नहीं होते हैं। कुछ मामलों में सिरदर्द तनाव या नींद की कमी की वजह से हो सकता है। लेकिन, लंबे समय तक सिरदर्द बना रहे तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है।