Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Frequent symptoms of heart attack: पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़े हैं और अध्ययन बताते हैं कि इसके पीछे लोगों की खराब जीवनशैली अनहेल्दी डाइट भी एक कारण है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर समय रहते हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो किया जाए और नियमित रूप से सही डाइट का सेवन किया जाए तो इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन हार्ट अटैक के बढ़ रहे खतरे का एक कारण यह भी है कि हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों को कुछ लोग इग्नोर कर देते हैं, जिससे बाद में बड़ी समस्याएं हो जाती हैं। हालांकि, हार्ट अटैक के लक्षण जो सिर्फ एक या दो बार महसूस होते हैं और फिर बंद हो जाते हैं, वे अक्सर इग्नोर हो जाते हैं। साथ ही हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण एक या दो बार नहीं बल्कि बार-बार महसूस होने लगते हैं। इसलिए यदि आपको हार्ट जुड़ा कोई भी लक्षण बार-बार महसूस हो रहा है, तो इन्हें इग्नोर करने की गलती नहीं करनी चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
कमजोरी आना आमतौर पर शरीर के अंदर किसी बीमारी या शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न मिल पाने के कारण होता है। लेकिन कई बार कमजोरी आना किसी जानलेवा बीमारी का संकेत भी हो सकता है और इनमें हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी कुछ अन्य बीमारियां शामिल हैं। इसलिए यदि आपको लंबे समय से कमजोरी महसूस हो रही है, तो इसके लक्षणों कि इग्नोर नहीं करना चाहिए।
यदि आपको सांस से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्याएं महसूस हो रही हैं, तो जरूरी नहीं है कि ये हार्ट से जुड़ी किसी बीमारी के कारण ही हो। लेकिन अगर आपको लंबे समय से ये समस्याएं हो रही हैं या फिर बार-बार सांस फूलना, सांस लेने में दिक्कत होने या फिर सांस से जुड़ा कोई अन्य लक्षण महसूस हो रहा है, तो इस बारे में एक बार डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।
शरीर के बाएं हिस्से दर्द होना आमतौर पर नसों, मांसपेशियों या हड्डी से जुड़ा दर्द हो सकता है। लेकिन बार-बार एक ही जगह पर दर्द होना या फिर दर्द लगातार रहना आमतौर पर हार्ट से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे लक्षणों को भूलकर भी कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए। यदि आपको शरीर के बाएं हिस्से खासतौर पर सीने, गर्दन, जबड़े या चेहरे के बाएं तरफ दर्द हो रहा है या फिर बाएं हाथ में दर्द है, तो इन लक्षणों को इग्नोर न करें।
हार्ट से जुड़ी कुछ बीमारियों में या हार्ट अटैक से पहले कुछ लोगों को सिर चकराना या सिर घूमने जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। खासतौर पर यदि ये लक्षण बार-बार या फिर लगातार महसूस हो रहे हैं, तो यह चिंताजनक विषय हो सकता है और जल्द से जल्द इसका समाधान करने के लिए डॉक्टर से एक बार बात कर लेनी चाहिए।
सीने में दर्द होना कई अलग-अलग बीमारियों का संकेत हो सकता है और इनमें हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थितियां भी मौजूद हैं। खासतौर पर लोगों को बार-बार सीने में दर्द या जकड़न जैसा महसूस होता है, उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करके इस बारे में बात कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बार-बार ये लक्षण महसूस होना हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं।