Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Frequent Chest Pains : कुछ लोगों को छाती में बार-बार दर्द का सामना करना पड़ता है। कई लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह परेशानी गैस की वजह से हो रही होगी। लेकिन ऐसा जरूर नहीं है, सीने में बार-बार दर्द के पीछे हार्ट डिजीज भी हो सकता है। इसलिए छाती बार-बार दर्द होने पर इसे नजरअंदाज न करें। गुरुग्राम स्थित मैक्स हॉस्पिटल के कार्डियक स्पेशलिस्ट डॉक्टर हेमंत गांधी (Dr Hemant Gandhi, Associate Director - Cardiology & Cardiac sciences, Max Hospital Gurugram ) का कहना है कि सीने में बार-बार दर्द का कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज हो सकता है। ऐसे स्थिति में आपको तुरंत हार्ट स्पेशलिस्ट से संपर्क की जरूरत होती है। आइए विस्तार से जानते हैं डॉक्टर से सीने में दर्द के पीछे की वजह और बचाव के कुछ आसान से टिप्स -
डॉक्टर का कहना है कि बार-बार सीने में दर्दहोने का एक सबसे महत्वपूर्ण कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज/ब्लॉकेज है। इस स्थिति में हृदय के ब्लड वेसेल्स (कोरोनरी धमनियों) में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, जिसकी वजह से संकुचन होने लगता है। इस संकुचन की वजह से हृदय में रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है, जिसकी वजह से आपको सीने में दर्द हो सकता है। मेडिकल भाषा में इसे एनजाइना कहा जाता है।
डॉक्टर का कहना है कि सीने में बार-बार दर्द का कारण बिना किसी अवरोध के कोरोनरी धमनियों में ऐंठन होना भी हो सकता है। मुख्य रूप से धूम्रपान करने वालों और नशीली ड्रग्स का सेवन करने वालों को इस तरह की परेशानी होती है।
बार-बार सीने में दर्द की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आप कुछ जरूरी टिप्स फॉलो कर सकते हैं, जैसे-
डॉक्टर हेमंत का कहना है कि अगर आपको सीने में बार-बार दर्द की परेशानी लंबे समय तक हो रही है तो इस स्थिति को लंबे समय तक नजरअंदाज न करें। इसके लिए हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें, ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके। सीने में तेज दर्द होने पर तुरंत ईसीजी कराएं और डॉक्टर से सलाह लें।