Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Acidity Side Effects in Hindi: आजकल एसिडिटी की समस्या मानों आम सी हो गई है। पहले जहां, केवल बड़े-बुजुर्ग ही इस समस्या से परेशान थे तो अब बच्चों में भी यह समस्या मुख्य रूप से देखी जा रही है। स्थिति यह है कि आज थोड़ा-सा भी मसालेदार या तला-भुना खाना खाते ही सीने में जलन, खट्टी डकार व पेट में भारीपन जैसा महसूस होने लगता है। यह असहजता पूरी दिनचर्या को प्रभावित करती है। हालांकि फिर भी अक्सर लोग इसे साधारण सी परेशानी मान नजरअंदाज कर देते हैं। मगर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह समस्या बार-बार आपको होने लगे तो यह सिर्फ खराब खानपान की आदतों का परिणाम नहीं है, बल्कि कुछ मामलों में यह स्थिति किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है, जिसे नजरअंदाज करना तो और भी ज्यादा परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए समय रहते इनके कारणों और सावधानियों को समझना बेहद जरूरी है।
आम तौर पर एसिडिटी की सबसे बड़ी और मुख्य वजह हमारा खान-पान और गलत आदतें होती हैं। अक्सर ही जब आप बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार, जंक फूड, चाय-कॉफी या फिर लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं तो पेट में एसिड बढ़ जाता है। साथ ही आपकी देर रात खाने की आदत और तुरंत सो जाना भी एसिडिटी को बढ़ाता है और आपको एसिडिटी हो जाती है। इन बीमारियों से बचने के लिए अपनी आदतों में सुधार लाना सबसे ज्यादा जरूरी है।
तनाव, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधियांकम करने को विशेषज्ञ अनियमित जीवनशैली में गिनते हैं, जो एसिडिटी को बढ़ाने वाले कारणों में शामिल हैं। ऐसे में जब आपका शरीर रूटीन के हिसाब से काम नहीं करता है, बॉडी क्लॉक बिगड़ जाती है। फिर पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता और पेट में एसिड का स्तर बढ़कर आपको असहजता महसूस कराता है।
हालांकि अगर एसिडिटी आपको बार-बार हो रही है। कई दिनों से बनी हुई है। दवाइयों से ठीक नहीं हो रही है, तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। विशेषज्ञ इनमें पेट में गैस्ट्राइटिस, अल्सर या पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं को शामिल करते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को बार-बार एसिडिटी की समस्या हो रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
अगर आप लगातार एसिडिटी से परेशान रहती हैं तो, इससे बचने के लिए संतुलित और हल्का भोजन करें। ज्यादा मसालेदार और तैलीय भोजन को डाइट में शामिल न करें। सबसे जरूरी समय पर खाना खाएं और खाना खाने के बाद तुरंत न आराम करने की जगह हल्की वॉक करें। साथ ही साथ पर्याप्त पानी पीना, नियमित व्यायाम करना और तनाव कम करने के उपायों को अपनाना भी इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।