कोरिया में HPV का मुफ्त वैक्सीनेशन, जानें सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए क्यों जरूरी है इस टीके को लगवाना!

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेश लगवाना बहुत जरूरी है। सरकार भी इसके प्रति जागरूता बढ़ाने के लिए कई अभियान चला रही है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 24, 2026 3:00 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Mandeep Singh

HPV Vaccination: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिले में 14 से 15 साल की लड़कियों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही है। आपको बता दें कि कोरिया जिला प्रशासन की तरफ से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इस वैक्सीन को मुफ्त में दिया जा रहा है। यह जिला प्रशासन की तरफ का एक बहुत बड़ा कदम है, क्योंकि आजकल सर्वाइकल कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही हैं और यह बेहद गंभीर बीमारी है। यह भारत में महिलाओं की मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक बन गया है। सर्वाइकल कैंसर, मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण के कारण होता है। इसलिए इससे बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन ही एकमात्र सहारा है। इस समय लड़कियों और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए कई राज्यों में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चल रहे हैं।

आर्ट ऑफ हीलिंग कैंसर के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा बताते हैं, "एचपीवी एक बेहद आम वायरस है, जो आमतौर पर त्वचा और जननांगों के संपर्क से फैलता है। ज्यादातर मामलों में शरीर इस वायरस से खुद ही लड़ लेता है, लेकिन कुछ मामलों में एचपीवी के हाई-रिस्क स्ट्रेन्स शरीर में लंबे समय तक बने रहते हैं, जो धीरे-धीरे सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसलिए संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी होता है।"

किसे लगवानी चाहिए HPV वैक्सीन?

  • एचपीवी वैक्सीन, उन वायरस स्ट्रेन्स से सुरक्षा देती है जो सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  • इस वैक्सीन को किशोरावस्था में लगवाना सबसे ज्यादा प्रभावी माना जाता है।
  • खासकर, अगर लड़की शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं है, तो उस दौरान इस वैक्सीन को लगवा लेना चाहिए।
  • एचपीवी वैक्सीन को बड़ी उम्र की महिलाएं भी लगवा सकती हैं। इस वैक्सीन को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डॉ. मनदीप बताते हैं, "भारत में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाली HPV वैक्सीन देश में ही तैयार की जा रही है। यही कारण है इस वैक्सीन की लागत भी कम है। सरकार की इस पहल से ज्यादा लोगों तक यह टीका पहुंचना आसान हुआ है। भारत में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता धीरे-धीरे बढ़ रही है।"

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?

  • सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सबसे जरूरी है वैक्सीनेशन।
  • इस कैंसर से बचाव के लिए नियमित स्क्रीनिंग जैसे पैप स्मीयर टेस्ट कराना जरूरी है।
  • सही समय पर जांच और वैक्सीनेशन से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए हर लड़की और महिला को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। सर्वाइकल कैंसर (HPV) की वैक्सीन लगवाने की सबसे अच्छी उम्र 9 से 14 वर्ष के बीच है। इसे यौन रूप से सक्रिय होने से पहले सबसे अधिक प्रभावी हो माना जाता है। हालांकि, इसे 26 वर्ष की उम्र तक भी लगवाया जा सकता है। कुछ मामलों में 45 वर्ष तक की महिलाओं को भी एचपीवी वैक्सीन लगाने की सलाह दी जाती है। इसलिए अगर आपने अभी तक एचपीवी वैक्सीन नहीं लगवाई है, तो डॉक्टर से मिलकर इसे जरूर लगवा लें। यह भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम कर देता है।

FAQs

सर्वाइकल कैंसर का इलाज संभव है?

जी हां, सर्वाइकल कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन शुरुआत में ही इसका इलाज शुरू करवाना जरूरी है।

सर्वाइकल कैंसर क्या होता है?

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से में होने वाला एक कैंसर है। यह आमतौर पर एचपीवी संक्रमण के कारण होता है।

क्या सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टेस्ट कराना भी जरूरी है?

जी हां, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए समय-समय पर पैप स्मीयर टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है।

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.