Advertisement

बरसात के मौसम में ये 4 देसी काढ़े रखेंगे इंफेक्शन से दूर

बरसात में कई तरह के इन्फेक्शन का डर रहता है, जिसकी वजह से खांसी, गले में दर्द और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां लग सकती हैं।

Written By Editorial Team
Updated : June 27, 2018 2:53 PM IST

Ayurveda experts strongly recommend drinking kadha two times a day for immunity.

मानसून के मौसम को हर कोई इंज्वाय करना चाहता है, सभी को बरसात में भीगना पसंद है। बच्चों को तो बरसात में खेलने में अलग ही मजा मिलता है, ज्यादातर बच्चे खेलने के चक्कर में कई बीमारियों की जद में आ जाते हैं। बरसात में कई तरह के इन्फेक्शन का डर रहता है, जिसकी वजह से खांसी, गले में दर्द और सर्दी-जुकाम  जैसी बीमारियां लग सकती हैं।

एसएल रहेजा हॉस्पिटल की डायटेटिक्स हेड डॉ राजेश्वरी शेट्टी द्वारा मानसून के मौसम के लिए कुछ काढ़ों के बारे में बताया गया है जो आपको इस मौसम में होने वाली आम परेशानियों से दूर रखनें में मददगार हो सकते हैं।

Advertisement

सफेद प्याज का काढ़ा

सबसे पहले अच्छी तरीके से प्याज को साफ कर लें फिर इसे पानी में डालकर तब तक उबाले जब तक इसका पानी आधा हो जाए। इसके बाद गाढ़ा होने तक पकाएं। कड़वापन कम करने के लिए इसमें आप गुड़ भी मिला सकते हैं। यह आपको अंदर से गर्म रखता है जिससे आपको सर्दी, खांसी की समस्या कम होती है।

Advertisement

काली मिर्च का काढ़ा

काली मिर्च को पानी में उबाल लें। जब इसका पानी आधा हो जाय तो ठंडा होने के लिए छोड़ दें। पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इसका उपयोग कर सकते हैं।

जीरा, काली मिर्च और गुड़ का काढ़ा

एक ग्लास पानी में एक चम्मच जीरा और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च को मिलाकर पानी आधा होने तक उबालें। स्वाद के लिए गुड़ भी मिला सकते हैं। उबालने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसे पूरे दिन में 2 से 3 चम्मच तक उपयोग कर सकते हैं।

तुलसी, अदरक, अजवाइन और काली मिर्च का काढ़ा

अदरक को अच्छी तरह से छिलकर साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अदरक, 4 से 5 तुलसी की पत्ते, अजवाइन एक चम्मच और काली मिर्च एक चुटकी ले लें। सभी को एक ग्लास पानी में तब तक उबाले जब तक पानी आधा हो जाए। गरमा-गरम ही बच्चों व वयस्कों को दें। यह सर्दी-जुकाम और खांसी में काफी फायदेमंद होता है। बच्चों को 2 से तीन चम्मच पूरे दिन में दे सकते हैं।

Read this in English.

अनुवादक – Akhilesh Dwivedi

चित्रस्रोत:Shutterstock.

About the Author

... Read More