इन 4 साधारण कारणों से भी हो सकता है पेट में इन्फेक्शन जो बाद में बन सकता है गैस्ट्राइटिस, इग्नोर न करें ये लक्षण

Stomach infection: पेट में इन्फेक्शन होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है, क्योंकि बैक्टीरिया व वायरस आदि खाने के साथ पेट तक पहुंच सकते हैं और हमें संक्रमित कर सकते हैं। इस लेख में जानें इसके पीछे के कुछ कोमन कारणों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 14, 2024 11:09 AM IST

What Are Some Common Reason Behind Stomach Infection: क्या आपको पता है पेट का इन्फेक्शन क्या है यह क्यों होता है और इसे कैसे निपटा जा सकता है। शायद नहीं लेकिन पेट का इन्फेक्शन काफी बड़ा इंफेक्शन होता है। यह आपको इस हद तक प्रभावित करता है कि ना आप कुछ खा पाते हैं ना ही कुछ और कर पाते हैं। विशेषज्ञ की भाषा में पेट के इंफेक्शन को गैस्ट्रोएन्टराइटिस या पेट का फ्लो कहा जाता है। हमारे पाचन तंत्र में किसी वायरस के प्रवेश के कारण यह समस्या होती है। वहीं पेट में इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे दूषित भोजन का सेवन गंदे पानी को उपयोग या फिर किसी बीमार व्यक्ति का झूठा खाना। इसके कारण आपको दस्त, उल्टी और जी मिचलाने जैसी परेशान होती है। अगर आप एक अच्छा लाइफस्टाइल जीते हैं तो आप इस समस्या से जल्दी उभर जाएंगे, लेकिन नवजात शिशु छोटे बच्चे या फिर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को यह काफी परेशान कर सकता है। लेकिन पेट में इंफेक्शन होने के मुख्य कारण क्या है लिए इस आर्टिकल से जानने की कोशिश करें,

1. बासी खाना खाने की आदत

कई लोग अपने घर से बाहर रहते हैं। तो रात में जो बना होता है वही सुबह उठकर खा लेते हैं। वही मम्मी की आदत होती है कि वह खाना फेंकना नहीं चाहती और बासी खाने को भी गरम कर कर खा लेती हैं। बस इसी कारण पेट के इंफेक्शन को बढ़ाने का मौका मिल जाता है और आप इस परेशानी से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए जितना हो सके बासी खाना खाने से बच्चे खासकर इस मौसम में और बरसात के मौसम में।

2. प्रोसेस्ड फूड का सेवन

जल्दबाजी या स्वाद के चक्कर में हम बाहर का अनहेल्दी खाना खाने लगते हैं। हफ्ते में एक या दो बार ठीक है अगर आपका मन है तो खा लिया। लेकिन इसका रोजाना सेवन पेट के इन्फेक्शन का कारण भी बन सकता है। क्योंकि यह फूड प्रोसेस्ड होते हैं। इनमें कोई पोषक तत्व बच ही नहीं पाते हैं। साथी यह इतने तेल मसाले में बने होते हैं कि आपके शरीर को नुकसान के अलावा कुछ नहीं पहुंचाते। इसलिए जितना हो सके प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचें।

3. सब्जियों और फलों को बिना धोए खाना

हम लोग अक्सर ही जल्दबाजी में सब्जियों और फलों को बिना धोए खा लेते हैं या बना देते हैं। हमारी आदत होती है कि हम अगर सब खा रहे हैं तो उसे अपनी शर्ट से पहुंचते हैं और अपने दांतों के से काटकर खाने लगते हैं। लेकिन यह बिल्कुल भी सही तरीका नहीं है इस कारण आपके पेट में वायरस को पहुंचाने का मौका मिल जाता है और आपको पेट का इन्फेक्शन हो जाता है। इसलिए इन वायरस से बचने के लिए लापरवाही ना बढ़ाते हर चीज को दो बार धोने के बाद ही खाएं।

4. संक्रमित व्यक्ति का झूठा खाना खाना

वायरस को फैलने में टाइम नहीं लगता है वह हर जगह मौजूद होता है आपकी थोड़ी सी कमजोरी उसे आपके शरीर में घर करने के लिए काफी है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी या फिर पेट के इंफेक्शन से ही ग्रसित है तो आपको उसके झूठे खाने का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। आप उससे थोड़ी दूरी बनाकर भी रखें। पेट के इन्फेक्शन में व्यक्ति को बार-बार वॉशरूम जाना पड़ता है इसलिए कोशिश करें कि आप उसके द्वारा इस्तेमाल किया जा रहे वॉशरूम का उपयोग न करें और अगर कर भी रहे हैं तो अच्छे से साफ करने के बाद ही करें ताकि आप किसी बीमारी से ग्रसित ना हो सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.