
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 31, 2020 4:03 PM IST
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत और बिगड़ी।
Pranab Mukherjee Health News: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 10 अगस्त को इमरजेंसी सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उस दौरान उनका कोविड-19 का टेस्ट भी किया गया था, जो पॉजिटिव आया था। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिर मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए उनकी ब्रेन सर्जरी की गई, उसके बाद से ही वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्हें बाद में फेफड़ों में संक्रमण (Lung infection) भी हुआ, जिसके बाद से उनकी हालत और बिगड़ गई और वो डीप कोमा में चले गए।
ताजा मिली जानकारी के अनुसार, एक बार फिर प्रणब मुखर्जी की तबीयत सोमवार को और अधिक बिगड़ गई। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने कहा है कि फेफड़ों के संक्रमण के कारण (Causes of Lung infection) वह सेप्टिक शॉक (Septic shock) में हैं। मुखर्जी पिछले 21 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। ब्रेन सर्जरी (Brain Surgery) के बाद से ही उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, "कल से प्रणब मुखर्जी की चिकित्सा स्थिति में गिरावट आई है।" डॉक्टरों ने आगे बताया कि वह फेफड़ों में संक्रमण के कारण सेप्टिक शॉक में हैं। विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने आगे कहा, "वह डीप कोमा (Deep Coma) में हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट (Pranab Mukherjee Health News) पर हैं।"
मुखर्जी की स्वास्थ्य की स्थिति में पिछले हफ्ते थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन फेफड़े में संक्रमण होने के बाद उनकी स्थिति फिर बिगड़ गई। तब से उसकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
सेप्टिक शॉक को सेप्सिस, सेप्टिकॉमी या प्वॉइजनिंग भी कहते हैं। सेप्टिक शॉक या सेप्सिस संक्रमण के कारण होता है। यह शरीर में गंभीर रूप से परिवर्तन का कारण बनता है। यह बहुत खतरनाक स्थिति है और संभावित रूप से जानलेवा भी साबित हो सकता है। सेप्सिस तब होता है, जब संक्रमण से लड़ने वाले केमिकल्स इंफ्लेमेटरी प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर करते हैं और वह ब्लडस्ट्रीम में रिलीज होते हैं।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोमा में, हालत नाजुक, जानें क्या है कोमा, इसके लक्षण, कारण