
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 24, 2020 8:35 PM IST
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोमा में, जानें क्या है कोमा में जाना, लक्षण, कारण।
Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) रविवार से ही गहरे कोमा (coma) में चले गए हैं। उनकी हालत अब भी नाजुक और स्थिर बनी हुई है। 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। बता दें कि वह पिछले 14 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं और ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी ब्रेन क्लॉट (Blood clotting in brain in hindi) की आपातकालीन सर्जरी (Brain surgery) की गई थी। वे कोविड-19 से संक्रमित (Coronavirus infection) भी पाए गए थे। उसके कुछ दिनों बाद उन्हें फेफड़ों में संक्रमण हो गया था।
हॉस्पिटल की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार और परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। वह गहरे कोमा (Pranab Mukherjee in Deep coma) में चले गए हैं। उनके महत्वपूर्ण और क्लिनिकल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। उनका अवलोकन किया जा रहा है।
कोमा एक लंबे समय तक चलने वाली बेहोशी की स्थिति होती है। जब कोई इंसान कोमा में जाता है, तो उसके आसपास होने वाली चीजों का पता नहीं चल पाता है। व्यक्ति जिंदा होता है, लेकिन वो चल-फिर नहीं सकता है। बस बिस्तर पर गंभीर निंद्रा की अवस्था में पड़ा नजर आता है। कोमा में कोई व्यक्ति तब जाता है, जब उसे दिमाग में कोई गंभीर चोट लगती है। चोट किसी दुर्घटना के कारण, दिमाग पर अधिक दबाव, दिमाग में ब्लड क्लॉट बनना, ब्रेन सर्जरी, मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी, रक्तस्राव होना, सिर में टॉक्सिक पदार्थ के एकत्रित होने के कारण लग सकती है।
बेहोश होना।
गहरी नींद में होना, बाहरी चीजों का आभास ना होना।
शारीरिक गतिविधियों में कमी आना।
आंखें बंद होना, अंगों में हरकत नहीं होना।
गंभीर रूप से कोमा में जाने पर सांस लेने में समस्या आना।
सड़क हादसे में दिमाग पर चोट लगने से मस्तिष्क के अंदर ब्लड क्लॉट बन जाता है। कई बार सर्जरी के बाद भी लोग कोमा में चले जाते हैं। ब्रेन स्ट्रोक, मस्तिष्क में ट्यूमर, ब्लड में शुगर लेवल अधिक होने, दिमाग में ऑक्सीजन की कमी, दिमागी बुखार या एनसेफेलाइटिस, मिर्गी के कारण दोरे पड़ने से भी व्यक्ति कोमा में चला जाता है। साथ ही जो लोग अधिक शराब का सेवन करते हैं, ड्रग्स लेते हैं, वे भी कोमा में जा सकते हैं।