Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को था "लिवर सिरोसिस", जानें यह बीमारी कब बनती है जानलेवा

Khaleda Zia Death: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का आज सुबह 80 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लिवर सिरोसिस समेत कई गंभीर रोगों से जूझ रही थीं।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को था

Written by Anju Rawat |Published : December 30, 2025 3:21 PM IST

Khaleda Zia Death Reason: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका बांग्लादेश के राजनीतिक इतिहास में काफी नाम था। उन्होंने दशकों तक देश की राजनीति को प्रभावित किया है। वे सिर्फ बांग्लादेश की पूर्व पीएम नहीं, बल्कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी थीं। उन्होंने आज सुबह 6 बजे यानी 30 दिसंबर 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी ब्रिटिश नेशनल पार्टी (BNP) ने ट्विट करके दी। खालिदा जिया बीएनपी की अध्यक्ष थीं। बताया जा रहा है कि खालिदा जिया लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें कई तरह के स्वास्थ्य रोग थे, इसमें लिवर, हृदय और किडनी रोगों से जूझ रही थीं।

लिवर सिरोसिस से जूझ रही थीं खालिदा जिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खालिदा जिया को लिवर सिरोसिस था। बांग्लादेश के The Daily Star न्यूज पोर्टल के अनुसार, साल 2021 में उन्हें लिवर सिरोसिस का पता चला था। उस वक्त उन्हें गंभीर रक्तस्त्राव भी हुआ था। उनका इलाज राजधानी ढाका के एवरकेयर अस्पताल में चला था।

आपको बता दें कि खालिदा जिया पिछले कई सालों से तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हृदय, लिवर और किडनी जैसे रोगों से लड़ रही थीं।

Also Read

More News

लिवर सिरोसिस क्या होता है?

लिवर सिरोसिस का मतलब है लिवर के ऊतकों में गंभीर फाइब्रोसिस यानी निशान पड़ जाना, जो स्वस्थ कोशिकाओं की जगह ले लेते हैं। इससे रक्त प्रवाह अवरुद्ध होता है और लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है। लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर का कारण भी बन सकता है। यह बीमारी जानलेवा होती है और इस स्थिति में तुरंत इलाज की जरूरत होती है।

लिवर सिरोसिस के लक्षण?

लिवर सिरोसिस होने पर शुरुआत में लक्षण महसूस नहीं होते हैं, लेकिन जब स्थिति गंभीर हो जाती है तो शरीर कई तरह के संकेत देता है। इसमें शामिल हैं-

  • जी मिचलाना
  • त्वचा और आंखों में पीलापन
  • पैरों में सूजन
  • पेट में सूजन
  • थकान और कमजोरी
  • भूख न लगना

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। इस स्थिति में आप ब्लड टेस्ट या अल्ट्रासाउंड करवाएं। इससे लिवर में घाव या सूजन के बारे में पता चलेगा।

लिवर सिरोसिस क्यों होता है?

शराब का ज्यादा सेवन: शराब का ज्यादा सेवन लिवर सिरोसिस का कारण बन सकता है। अगर आप ज्यादा शराब पीते हैं, तो आप पर लिवर सिरोसिस का खतरा मंडरा सकता है। शराब पीने से लिवर को नुकसान पहुंचता है, इससे लिवर फेल हो सकता है।

हेपेटाइटिस: हेपेटाइटिस भी लिवर सिरोसिस का कारण बन सकते हैं। हेपेटाइटिस बी और सी जैसे संक्रमण, लिवर को खराब कर सकते हैं।

फैटी लिवर रोग: फैटी लिवर एक ऐसा रोग है, जो लिवर सिरोसिस को न्यौता दे सकता है। सिर्फ शराब पीने से नहीं, मोटापे और मेटाबॉलिक सिंड्रोम की वजह से भी हो सकता है।

लिवर सिरोसिस जानलेवा कब बनता है?

लिवर सिरोसिस एक जानलेवा बीमारी है। यह बीमारी जानलेवा तब बनती है, जब लिवर में स्कारिंग यानी निशान इतने बढ़ जाते हैं कि वह ठीक नहीं हो पाते हैं। यह स्थिति लिवर फेलियर और मौत का कारण बन सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खालिदा जिया को थीं ये अन्य बीमारियां

  • फेफड़ों से जुड़ी बीमारी-श्वसन संक्रमण
  • हृदय रोग
  • डायबिटीज
  • किडनी रोग
  • गठिया

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।