Blood Clotting During Periods: पीरियड्स में क्यों नहीं बनते रक्त में थक्के? जानिए पीरियड्स में ब्लड क्लॉटिंग के कारण

कुछ मामलों में बच्चेदानी में खराबी के कारण पीरियड्स में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 28, 2024 5:50 PM IST

Reasons of no blood clotting during periods: पीरियड्स के पहले और दूसरे दिन महिलाओं को हेवी ब्लीडिंग होती है और इसके साथ ही उन्हें दर्द, क्रैम्प्स और बुखार जैसी समस्याएं भी होती हैं।  पीरियड्स या माहवारी में कुछ महिलाओं को हेवी ब्लड लॉस (Blood loss during periods) होता है तो कुछ को हल्की ब्लीडिंग होती है। इसी तरह महिलाओं में पीरियड्स की अवधि भी अलग-अलग हो सकती है। माहवारी के दौरान होनेवाले रक्तस्राव को मेंस्ट्रुअल ब्लीडिंग (Menstrual bleeding) कहा जाता है।

मेंस्ट्रुअल ब्लड और साधारण ब्लड में अंतर (differences between normal and menstrual blood) होता है। जैसे मेंस्ट्रुअल ब्लड (menstrual blood) में एंटीकॉगुलेंट्स (anticoagulants) अधिक संख्या में मौजूद होते हैं। ये ऐसे तत्व हैं जो रक्त में थक्के बनने से रोकते (preventing blood clotting) हैं और खून को पतला रखने में मदद करते हैं।

पीरियड्स में क्यों नहीं बनते रक्त के थक्के? (Is is abnormal to see No blood clots in menstruation blood)

माहवारी के दौरानशरीर ब्लड क्लॉटिंग रोकने वाले केमिकल्स या एंटीकॉगुलेंट्स बनाता है। लेकिन, अगर ब्लीडिंग बहुत हेवी हो तो ऐसे में एंटीकॉगुलेंट्स को ठीक तरीके से काम करने के लिए समय नहीं मिल पाता है और ऐसे में रक्त को पतला बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है। जिससे रक्त के थक्के बनने लगते हैं। ऐसी स्थिति में चटक या गाढ़े लाल रंग के थक्के (dark blood clots) दिखायी दे सकते हैं।

पीरियड्स के दौरान होनेवाली ब्लड क्लॉटिंग से विषय में अधिक जानने के लिए आप देखें डॉ. तनया नरेंद्र (Dr. Tanaya Narendra) का यह वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/C5Q4CK1Ss6c/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

पीरियड्स में ब्लड क्लॉटिंग के कारण (Causes of blood clotting in periods blood)

मेंस्ट्रुएशन के दौरान कुछेक ब्ल़ड क्लॉट्स दिखायी देना भले ही मामूली-सी बात हो। लेकिन, जब पीरियड्स में खून के थक्के (khoon ke thakke) बड़े आकार के बनने लगें तो यह चिंता का विषय हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार बड़े आकार के थक्के बनने के पीछे ये कारण हो सकते हैं-

अगर आपको बहुत अधिक मात्रा में ब्लड क्लॉट्स बन रहे हों तो आपको अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.