
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : May 2, 2026 3:27 PM IST
Medically Verified By: Dr. Gaurav Sharma
Image credits by: अल्जाइमर
Kaise Pta Kare Ki Alzheimer Hai: 5 मिनट पहले कही गई बात भूल जाना, लेकिन कुछ समय बाद खुद ही याद आ जाना- यह सुनने में चिंताजनक लग सकता है, लेकिन हर बार इसे अल्जाइमर डिजीज का संकेत मान लेना सही नहीं है। याददाश्त से जुड़ी ऐसी समस्याएं कई कारणों से हो सकती हैं, जिनमें से अधिकांश सामान्य और अस्थायी होते हैं। पारस हेल्थ, पंचकूला के सीनियर कंसल्टेंट और न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव शर्मा बताते हैं कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हमारी स्मरण शक्ति यानी कि मेमोरी कई स्तरों पर काम करती है जैसे शॉर्ट टर्म मेमोरी, वर्किंग मेमोरी और लॉंग टर्म मेमोरी।
यानी कि जब आप कोई बात कुछ मिनटों के लिए भूल जाते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद याद आ जाती है, तो इसका मतलब अक्सर यह होता है कि जानकारी दिमाग में मौजूद है, बस तुरंत याद नहीं हो पा रही। यह स्थिति कई बार ध्यान भटकने, थकान या तनाव के कारण होती है। आइए हम थोड़ा विस्तार से जानते हैं कि कब स्थिति अल्जाइमर को और बढ़ती है।
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर बताते हैं कि आज की तेज-रफ्तार जीवनशैली में मल्टीटास्किंग एक आम बात है। जब आप एक साथ कई काम कर रहे होते हैं, तो दिमाग किसी जानकारी को ठीक से एनकोड नहीं कर पाता। नतीजा यह होता है कि वह जानकारी कुछ समय के लिए भूल जाती है, लेकिन जैसे ही दिमाग को संकेत मिलता है, वह याद वापस आ जाती है। इसलिए अगर आप मीटिंग में सुनी हुई बात या किसी का नाम कुछ देर के लिए भूल जाते हैं, तो यह सामान्य हो सकता है।
तनाव और चिंता भी याददाश्त पर गहरा असर डालते हैं। जब आप मानसिक दबाव में होते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो मेमोरी फंक्शन को प्रभावित कर सकता है। इसी तरह नींद की कमी भी एक बड़ा कारण है। पर्याप्त नींद न मिलने पर दिमाग नई जानकारी को सही ढंग से स्टोर नहीं कर पाता, जिससे छोटी-छोटी बातें भूलने लगती हैं।
इसके अलावा, उम्र बढ़ने के साथ हल्की-फुल्की भूलने की समस्या भी सामान्य मानी जाती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिमाग की प्रोसेसिंग स्पीड थोड़ी कम हो जाती है, जिससे जानकारी को याद करने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन यह सामान्य प्रक्रिया है और इसे बीमारी नहीं कहा जाता।
डॉक्टर बताते हैं कि नहीं ऐसा नहीं है। अगर हम अल्जाइमर डिजीज के लक्षणों की बात करें तो इस बीमारी में सिर्फ चीजें भूलना ही नहीं, बल्कि याददाश्त का लगातार और बढ़ता हुआ नुकसान होता है। व्यक्ति बार-बार एक ही सवाल पूछता है, हाल ही की घटनाओं को पूरी तरह भूल जाता है, रोजमर्रा के कामों में परेशानी होने लगती है, और कभी-कभी समय, स्थान या लोगों को पहचानने में भी दिक्कत होती है। खास बात यह है कि अल्जाइमर में भूली हुई बात आमतौर पर बाद में भी याद नहीं आती। डॉक्टर बताते हैं कि-
डॉक्टर कोट्स
याददाश्त को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ सरल आदतें अपनाई जा सकती हैं, जैसे पर्याप्त नींद लेना, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना, और मानसिक रूप से सक्रिय रहना (जैसे पढ़ना, पज़ल्स हल करना)। साथ ही, नोट्स बनाना या रिमाइंडर का इस्तेमाल करना भी मददगार हो सकता है।
डिस्क्लेमर- 5 मिनट पहले कही बात भूल जाना लेकिन थोड़ी देर बाद याद आ जाना आमतौर पर सामान्य है और तुरंत अल्जाइमर का संकेत नहीं होता है। सही जीवन शैली और जागरूकता से आप अपनी स्मरण शक्ति को बेहतर बनाए रख सकते हैं। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.