Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसका हर समय सही चलना जरूरी है। किडनी लगातार हमारे शरीर में काम करता रहता है, जिससे शरीर की की प्रक्रिया दिनभर बिना रुके चलती रहती हैं। लेकिन किडनी को भी लगातार काम करते रहने के लिए बहुत सी चीजों की आवश्यकता होती है और उन्हीं में से एक है सही डाइट व लाइफस्टाइल। लेकिन आजकल लोगों की जीवनशैली लगातार खराब होती जा रही है और इस कारण से न तो उनका लाइफस्टाइल ठीक है और न ही उनका खानपान सही है। इस कारण से लोगों की किडनी भी खराब होती जा रही है और कुछ मामलों में एक किडनी पूरी तरह से फेल हो जाती है।
लेकिन जैसा कि आपको पता है कि हमारे शरीर में दो गुर्दे यानी किडनी होती है और एक अगर खराब हो जाए तो व्यक्ति दूसरी किडनी पर रह सकता है। लेकिन एक किडनी खराब होने पर व्यक्ति को क्या-क्या समस्याएं आ सकती हैं और कितने समय तक व्यक्ति एक किडनी पर रह सकता है आदि के बारे में पूरी जानकारी का होना रूरी है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादातर लोग जिनकी एक किडनी खराब हो गई है, वे एक किडनी पर भी अपने जीवन को सामान्य रूप से जी सकते हैं। इतना ही नहीं अगर एक किडनी पूरी तरह से स्वस्थ है, तो वह दो किडनियों की तरह ही शरीर में काम करती है। लेकिन हर मामलों में ऐसा नहीं होता है, जब शरीर की किडनी पर लोड पड़ता है, तो दो किडनी झेल लेती हैं । किडनी ही एक है, तो ऐसे में एक बची हुई किडनी भी डैमेज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
अगर व्यक्ति स्वास्थ्यकी दृष्टि से हेल्दी है और उसकी एक किडनी भी पूरी तरह से हेल्दी है, तो वह जीवनभर एक किडनी पर भी जीवित रह सकता है और जरूरी नहीं है कि उसे किसी प्रकार की समस्या हो। नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार अगर किसी बच्चे की बचपन में ही एक किडनी को निकाल दिया गया है, तो हो सकता है उसे जीवनभर एक किडनी होने के कारण कुछ समस्याएं हों।
एक व्यक्ति एक किडनी पर जीवित रह सकता है और यह तब संभव हो पाएगा जब व आगे अपने स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने की कोशिश करेगा। जिन लोगों की एक किडनी खराब हो चुकी है, उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए -