Oil Massage Benefits: पैरों में तेल मालिश करेंगे, तो इन रोगों से होगा बचाव

आप पैरों में तेल से मसाज करते हैं, तो कुछ खास प्रेशर प्वाइंट दबते हैं। इससे पैरों का दर्द कम होता है। पैरों के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। जानें, पैरों में तेल मालिश करने से होने वाले फायदों (Foot Oil Massage Benefits) के बारे में....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 29, 2020 11:26 PM IST

Foot Oil Massage Benefits: सारा दिन काम करने, चलने-फिरने से सबसे ज्यादा हमारे पैर और तलवे थकते हैं। रात में सोते समय कई बार थकान के कारण पैरों में काफी तेज दर्द होता है। इससे रात में नींद भी नहीं आती है। यदि आप अपने पैरों और तलवों में तेल मालिश करके सोएंगे, तो दर्द से तो आराम मिलेगा ही नींद भी सुकून भरी आएगी। इतना ही नहीं पैरों में तेल मालिश करने से आप कई रोगों और शारीरिक समस्याओं (health benefits of foot massage) से भी बचे रहते हैं। सरसों का तेल पैरों में मालिश करने के लिए सबसे बेस्ट माना गया है।

जब आप पैरों में तेल से मसाज करते हैं, तो कुछ खास प्रेशर प्वाइंट दबते हैं। इससे पैरों का दर्द कम होता है। पैरों के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। जानें, पैरों में तेल मालिश करने से होने वाले फायदों (Foot Oil Massage Benefits) के बारे में....

1.पैरों में तेल मालिश करने से नींद आती है अच्छी

रात में जब आप सोने के लिए जाएं, तो थोड़ा सा सरसों तेल से पूरे पैरों को मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। पैरों की नसें रिलैक्स होती हैं। रात में चैन की नींद आती है। मसाज करने के लिए पैरों के तलवों को अपनी गोद में रखें। अब अंगूठे को दबाएं। एक से दो मिनट तक ऐसा करने के बाद तलवों और एड़ी पर 5-10 मिनट तक नारियल या सरसों तेल से मालिश करें।

2. पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए फुट मसाज

सारा दिन आप चलते-फिरते हैं। खड़े या बैठकर काम करते हैं, लेकिन आपके पैर जूते पहने रहने से खुलकर सांस नहीं ले पाते हैं। इससे पैरों में रक्त संचार सही से नहीं हो पाता है। जरूरी है कि आप रात में तेल मालिश करें। रक्त संचार बेहतर होगा। पैरों की त्वचा भी मुलायम बनी रहेगी। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए तलवों और पैरों में तेल लगाकर कुछ मिनट तक हथेलियों से रगड़ें। पैरों की सभी उंगलियों को घुमाकर, हिला-डुलाकर मालिश करें।

3. डिप्रेशन से पा सकते हैं छुटकारा

जिन लोगों को स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्याएं हैं, उन्हें भी पैरों के तलवों में फुट ऑयल मसाज करना चाहिए। पैरों और हाथों पर तेल मालिश करने से डिप्रेशन, चिंता और तनाव की समस्या (Foot Oil Massage Benefits) दूर होती है। अंगूठे के बीच के भाग को उंगलियों से दबाएं। ऐसा दो से तीन मिनट तक करें। दिन में 2 बार दोहराएं। इससे तनाव से छुटकारा मिलता है। मन-मस्तिष्क से आप रिलैक्स महसूस करेंगे।

सिलीगुड़ी पुलिस ने कच्चे सरसों तेल को बनाया कोरोना के खिलाफ नया हथियार, जानिए कोविड-19 महामारी में सरसों तेल के सेवन के फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source