... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 25, 2019 10:06 AM IST
Image credits by: कॉफी में एडेड फ्लेवर होते हैं जो शुगर लेवल बढ़ाते हैं। © Shutterstock.
रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखना और इसे बढ़ने से रोकना काफी मुश्किल काम है। इसके लिए आपको अपने खानपान के साथ-साथ अपनी दैनिक आदतों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको इस बात का अधिक ध्यान रखना चाहिए। शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने से कई स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रित न किया जाए, तो इसके कारण शरीर में फैट जमने लगता है जो कि मोटापे का कारण बन सकता है। रक्त में शुगर के स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
फूड्स जो रक्त में शुगर के स्तर को बढ़ाते हैं
कॉफी
कॉफी में एडेड फ्लेवर होते हैं जो शुगर लेवल बढ़ाते हैं। दिनभर में कॉफी का अधिक सेवन आपके शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। इसमें एडेड स्वीटनर्स, क्रीम, फ्लेवर्स होते हैं, जो अतिरिक्त शुगर का स्तर बढ़ा देते हैं।
क्या डायबिटीज के मरीजों को केला खाना चाहिए, जानें यहां
इंस्टेंट ओटमील
इंस्टेंट ओटमील प्रोसेस्ड होती है साथ ही इनकी फ्लेवर्ड वेरायटी में अतिरिक्त शुगर हो सकती है। हमारा शरीर इन्हें आसानी से तोड़ लेता, जिससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
ब्राउन राइस
शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। ब्राउन राइस सफेद चावल का एक स्वस्थ विकल्प है जिसे सभी लोग बेहतर मानते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पचाने में आसान होता है। हालांकि, इनमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है।
कभी नहीं होगी डायबिटीज, जब लाइफस्टाइल में लाएंगे ये 4 बदलाव
व्हीट ब्रेड
व्हीट ब्रेड को अक्सर लोग होल ग्रेन ब्रेड समझते हैं और इनका सेवन स्वस्थ मानते हैं। हालांकि, इनका सेवन करने से पहले आपको लेबल चेक कर लेना चाहिए और केवल होल ग्रेन ब्रेड को ही चुनना चाहिए क्योंकि व्हीट ब्रेड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
डेयरी
डेयरी उत्पाद जैसे दही, मक्खन, चीज, दूध आदि कैल्शियम और विटामिन डी की आपूर्ति के लिए बेहतर विकल्प हैं लेकिन डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन इंसुलिन रेसिस्टेंस का कारण बन सकता है, जिससे शुगर का स्तर प्रभावित होता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.