Period pain cure : जब हो असहनीय पीरियड्स का दर्द, तो खाएं ये 4 चीजें

कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से आप बहुत हद तक पीरियड्स में होने वाले असहनीय दर्द को कम कर सकती हैं। इनमें कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पीरियड्स के लक्षणों से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। जानें, कौन सी हैं वे चीजें, जिन्हें खाकर आप पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 19, 2020 9:22 PM IST

महिलाओं को थकान, ऐंठन, सूजन और सिरदर्द की समस्या हमेशा परेशान करती है। पीरियड्स की भी समस्या ऐसी ही एक समस्या है। वैसे कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बहुत से लाभ प्रदान होते हैं। इनमें कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पीरियड्स के लक्षणों से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। जानें, कौन सी हैं वे चीजें, जिन्हें खाकर आप पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पा सकती हैं।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे साबित होते हैं। कई शोध बताते हैं कि डार्क चॉकलेट सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ावा देता है, जो बदले में अवसाद और थकान को कम करने में मदद करता है। पीरियड्स के दौरान आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं।

Irregular Periods : इन 6 कारणों से हो सकता है पीरियड्स मिस

विटामिन सी से भरपूर आहार

विटामिन सी महिला के अंडों और प्रजनन प्रणाली (eggs and reproductive system) की गुणवत्ता के लिए अच्छा होता है। संतरा और नींबू, विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।

कैल्शियम युक्त आहार

महिलाओं को 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। कोशिश करें कि आप अपने आहार में काले, ब्रोकोली और दही को शामिल करें। दही और एंटीऑक्सीडेंट युक्त समृद्ध फल, जैसे पपीता और आम को लेकर आप स्मूदी भी बना सकते हैं। अपने आहार में तिल के बीज शामिल करें। यह कैल्शियम में समृद्ध खाद्य पदार्थ है।

Irregular Periods : इर्रेगुलर पीरियड्स का कारण सिर्फ प्रेगनेंसी नहीं, जानिए और कौन-कौन सी हैं वजहें

विटामिन बी 6 से भरपूर आहार

यह विटामिन एक अद्भुत स्ट्रेस बस्टर है। यह आपके मनोदशा को ठीक करता है। यह सूजन से लड़ता है। आलू, केला और दलिया विटामिन बी 6 से भरपूर आहार है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source