ऑस्टियोअर्थराइटिस है, तो इन फूड्स को खाने से बढ़ सकती है समस्या

जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। यह खाद्य पदार्थ ऑस्टियोअर्थराइटिस के लक्षण को और भी बढ़ा देते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 22, 2019 3:40 PM IST

ऑस्टियोअर्थराइटिस जोड़ों में होने वाली बीमारी है। यह बीमारी शरीर के जोड़ों को जोड़ने वाले टिशू में सूजन आ जाने की वजह से होती है। ऑस्टियोअर्थराइटिस की वजह से गर्दन के जोड़ों, हाथ, उंगुली, कोहनी, कूल्हे के जोड़ों में दर्द के साथ ठंड के मौसम में शरीर में दर्द होता है। ऑस्टियोअर्थराइटिस के दौरान शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए वरना जोड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। जानें, किन खाद्य पदार्थों के सेवन से ऑस्टियोअर्थराइटिस होने पर बचना चाहिए।

ऑस्टियोअर्थराइटिस है, तो इन फूड्स का सेवन न करें

बेकरी फूड से करें परहेज: बेकरी फूड्स में उच्च मात्रा में प्रोसेस्ड शुगर के साथ यीस्ट और स्टार्च होती है। जो जोड़ों में सूजन को बदतर बना देता है और बीमारी का प्रभाव बढ़ जाता है।

रेड मीट न खाएं: मटन, मीट का सेवन ऑस्टियोअर्थराइटिस से ग्रसित होने पर बचना चाहिए। रेड मीट में ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं जो आपके लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। जब शरीर में ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल और फैट सेल्स भी बढ़ जाते हैं, जिसकी वजह से जोड़ों में सूजन बढ़ जाती है।

शूज लेते समय स्टाइल के साथ कंफर्ट का भी रखें ध्यान वरना हो जाएगी यह बीमारी

एल्कोहल से बनाएं दूरी: अर्थराइटिस से ग्रसित होने पर एल्कोहल का सेवन करने से बचें। किसी भी प्रकार के एल्कोहल का सेवन करने से जोड़ों में सूजन होने की संभावना बढ़ जाती है।

फ्राइड फूड: फ्राइड फूड्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इन फूड्स का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है जिसकी वजह से जोड़ों में सूजन बढ़ती जाती है।

नमक अधिक न खाएं: ज्यादा मात्रा में नमक वाले खाद्य पदार्थ जैसे- फास्ट फूड, पिज्जा, चिप्स आदि का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। यह अर्थराइटिस के लक्षणों को बदतर बना देता है। शरीर में ज्यादा मात्रा में नमक होने की वजह से जोड़ों की कोशिकाओं में वॉटर रिटेंशन की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से जोड़ों में सूजन आ जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source