Foods to AvArthritis : गठ‍िया के रोगी हैं तो तुरंत बना लें इन 5 टेस्‍टी चीजों से दूरी

Arthritis Food to Avoid: गठिया एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें जोडों में दर्द और सूजन (Arthritis Symptoms) आ जाती है। अगर आप खाने पीने की कुछ चीजों से दूरी बनाते हैं तो गठ‍िया होने के बावजूद आपको तकलीफ नहीं होगी।

WrittenBy

Written By: Vandana Bharti | Updated : October 22, 2024 1:21 PM IST

Best Foods for Arthritis: अर्थराइटिस यानी गठिया की बीमारी अब स‍िर्फ बुढापे का रोग नहीं रही। आजकल ये युवाओं को भी अपना श‍िकार बना रही है। अर्थराइटिस या गठ‍िया रोग में जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। समय पर अगर इसका इलाज नहीं क‍िया गया तो इसका दर्द इस हद तक बढ़ जाता है कि आपका चलना फिरना भी मुश्किल हो सकता है। हालांक‍ि गठ‍िया एक ऑटोइम्‍यून बीमारी है, इसल‍िए कभी भी इसको पूरी तरह शरीर से खत्‍म नहीं क‍िया जा सकता। लेक‍िन खानपान में छोटी-छोटी बातों का ध्‍यान रखकर आप इसके भयंकर दर्द से बच सकते हैं। वहीं गलत खानपान की वजह आपकी तकलीफ बढ सकती है। इसल‍िए डॉक्‍टर भी अर्थराइटिस में रोगी के खान-पान को लेकर खास ध्यान देने की जरूरत बताते हैं। हम यहां आपको उन 5 चीजों से दूर रहने के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ज‍िन्‍हें इग्‍नोर करना आसान नहीं है, लेक‍िन अगर आपको अर्थराइटिस है तो इनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाह‍िए।

अर्थराइटिस में क्या न खाएं | What Not to Eat in Arthritis

ठंडी चीजों से दूरी बना लें :

गठ‍िया के रोगियों को ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाह‍िए। इनसे तो उन्‍हें पर्मानेंट दूरी बना लेनी चाहिए। जैसे क‍ि आप ठंडी आइसक्रीम, कुल्‍फी, कोल्‍ड ड्र‍िंक खट्टी और ठंडी छाछ, फ्र‍िज का पानी आद‍ि का सेवन बंद कर दें। क्‍योंक‍ि ये सभी चीजें आपके दर्द को बढ़ा सकती हैं।

अधिक प्रोटीन वाली चीजें न खाएं :

वैसे देखा जाए तो शरीर को हेल्‍दी रखने के ल‍िए प्रोटीन जरूरी है, लेक‍िन अगर आपको गठ‍िया रोग है, तो आपको हाई प्रोटीन फूड से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एक्‍सपर्ट की मानें तो अधिक प्रोटीन लेने से गठिया में दर्द और सूजन बढ़ सकती है। शरीर में वायु या गैस बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करना चाह‍िए, इसल‍िए अगर आप छोले, चने, राजमा, अरबी और कटहल जैसी टेस्‍टी चीजों के शौकीन हैं तो अभी से ही उनसे तौबा कर लें।

डीप फ्राई फूड न खाएं :

वैसे देखा जाए तो डीप फ्राई फूड से सभी को दूर रहना चाह‍िए। क्‍योंक‍ि इनमें कैलरी और फैट दोनों ही ज्‍यादा होते हैं, जो मोटापे से लेकर द‍िल की बीमारी तक की वजह बन सकते हैं। लेक‍िन अगर आपको गठ‍िया की बीमारी है तो आपको तेल या घी में डीप फ्राई किए हुए खाने से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। क्‍योंक‍ि अर्थराइटिस के दर्द में आपकी परेशानी को और बढ़ा सकते हैं। गठ‍िया से पीडित लोगों को पैकेज्ड फूड, स्नैक्स और चिप्स वगैरह से दूर रहना चाह‍िए। उन्‍हें समोसा और पकौडों जैसी टेस्‍टी मगर सेहत के ल‍िए खतरनाक चीजों से भी दूरी बना लेनी चाह‍िए। अधिक फ्राइड खाने से पेट में गैस बनती है जो दर्द बढ़ा सकती है।

मछली और रेड मीट न खाएं :

गठ‍िया के रोग में मछली खाने की भी मनाही होती है. दरअसल, मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड का स्‍तर बढ़ा देता है। इससे अर्थराइटिस में दर्द बढ़ जाता है। अर्थराइट‍िस में आपको रेड मीट खाने की भी मनाही होती है।

अखरोट खाने से बढ़ सकती है परेशानी

ब्रेन फूड कहे जाने वाले अखरोट के सेवन से भी गठ‍िया के रोग‍ियों की परेशानी बढ सकती है। इसमें भी ओमेगा 3 फैटी एस‍िड होता है, जो यूर‍िक एस‍िड को बढाता है। ल‍िहाजा अगर आपको अर्थ‍िराइट‍िस है तो इस सुपर हेल्‍दी और टेस्‍टी ड्राई फ्रूट से दूर ही रहना चाह‍िए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source